फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhis property reduced in last 5 years, now only two guns and two cars

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की 5 साल में घट गई संपत्ति, अब हैं सिर्फ दो बंदूक और दो कारें

Thu, 08 Oct 2020 12:30 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Former Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhis property reduced in last 5 years, now only two guns and two cars
जीतनराम मांझी (फाइल फोटो)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया जिले के इमामगंज से बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन में मांझी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, उनकी संपत्ति पांच साल में 18.61 लाख रुपये घट गई है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2015 में दिए गए शपथ पत्र में मांझी ने अपनी कुल संपत्ति 36.42 लाख रुपए बताई थी। लेकिन 2020 में मांझी ने अपनी चल संपत्ति केवल 24.24 लाख रुपए ही बताई है। यदि मांझी की अचल संपत्ति की बात करें तो 4 हजार स्क्वायर फीट का महकार में पुश्तैनी घर भी है।
विज्ञापन


2015 में इसकी कीमत 13 लाख रुपए के करीब थी। 2020 में उन्होंने इसी घर की कीमत घटाकर 12 लाख रुपए बताई है। मांझी के पास एक दोनाली बंदूक और एक राइफल भी है और इसके साथ ही उनके ऊपर बिजली विभाग का 21 हजार 317 रुपए का बिजली बिल शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनाली बंदूक की कीमत तो वही है, लेकिन राइफल की कीमत 5 साल में 5 हजार रुपये घटी
जीतन राम मांझी की बंदूक की कीमत 2015 में हुए चुनाव के वक्त 30 हजार रुपये थी और अब भी इसकी कीमत उन्होंने 30 हजार रुपये बताई है। दूसरी बंदूक है 1.315 राइफल। इसकी कीमत 2015 के चुनाव के समय 70 हजार रुपये थी और अब इसकी कीमत 5 हजार रुपये घटकर 65 हजार रुपये रह गई है।

एम्बेसेडर कार की कीमत 1.10 लाख तो स्कॉर्पियो की 5.50 लाख रुपए बताई
जीतन राम मांझी ने अपनी एम्बेसेडर कार की कीमत 1.10 लाख रुपये बताई है। जैसे दो बंदूकों में से एक की कीमत बढ़ी और एक की कीमत घटी है। वैसे ही दो कारों में से भी एक की कीमत बढ़ी और एक की घटी है।


मांझी के पास जो एम्बेसेडर कार है, उसकी कीमत 2015 में 1.25 लाख रुपये थी और अब 1.10 लाख रुपये है। जबकि, स्कॉर्पियो की कीमत पिछले चुनाव के समय 4.5 लाख रुपये थी, और अब 2020 में 1 लाख रुपये बढ़कर 5.5 लाख रुपये पर पंहुच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed