फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Foreigner women performed Tarpan during Pitru Paksha in Gaya

बिहार: विदेशी महिलाओं ने मोक्षभूमि गया में किया पूर्वजों का पिंडदान

Fri, 27 Sep 2019 10:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Sep 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Foreigner women performed Tarpan during Pitru Paksha in Gaya
पिंडदान करतीं विदेशी महिला - फोटो : ANI

बिहार के गया को मोक्षभूमि के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां पर पूर्वजों का पिंडदान करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। यही कारण है कि विदेशों से भी पूर्वजों की मोक्ष कामना के लिए श्रद्धालु गया पहुंच रहे हैं। गुरुवार को तीन देशों के छह श्रद्धालु पिंडदान करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन



फल्गु नदी के देवघाट पर कर्मकांड और तर्पण किया गया। कर्मकांड की विधि गया के तीर्थ पुरोहित आशीष वचन के बाद हिंदू धर्म प्रचारक लोकनाथ गौड़ ने कराई। सभी श्रद्धालु महिला थीं। लोकनाथ ने बताया कि ये महिला श्रद्धालु इटली, जर्मनी और रुस की हैं। सभी ने देवघाट, विष्णुपद मंदिर परिसर और सूर्यकुंड में कर्मकांड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह शुक्रवार को प्रेतशिला, रामशिला एवं कागबली पिंडवेदी पर कर्मकांड करेंगी। शनिवार को अक्षयवट में सुफल का आशीर्वाद प्राप्त करके अपने-अपने देश लौट जाएंगी। विदेशी श्रद्धालु यूलियाना, एलोनयारा, एलेना, रिटा, सैफिस ने बताया कि उन्हें उनके धर्मगुरु ने पिंडदान का महत्व बताया है। जिसके बाद सभी पिंडदान करने के लिए गया आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed