{"_id":"5d98c7e08ebc3e014757a40b","slug":"flood-victims-attacked-sdm-in-bhagalpur-and-co-held-hostage-in-madhepura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया एसडीएम पर हमला, गार्ड की बुरी तरह पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया एसडीएम पर हमला, गार्ड की बुरी तरह पिटाई
Sat, 05 Oct 2019 10:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ का कहर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश अब सामने आने लगा है। शनिवार को बाढ़ पीड़ितों ने भागलपुर में एसडीएम आशीष नारायण पर हमला कर दिया। वहीं मधेपुरा में सीओ को लोगों ने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं, बाढ़ पीड़ितों ने सीओ को बाढ़ प्रभावित इलाकों में घुमाया भी। सीओ ने लोगों को बहुत समझाया बुझाया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। जबकि, भागलपुर में लोगों का आक्रोश देखकर एसडीएम ने मौके से किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
दरअसल एसडीएम आशीष नारायण बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने आए थे। इसी दौरान नाथनगर के रामचंद्रपुर नवटोलिया के पास उनकी गाड़ी पर गुस्साए बाढ़ पीड़ितों ने पथराव कर दिया। इसमें उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
एसडीओ किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे लेकिन एसडीएम के गार्ड की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। गार्ड ने बीच बचाव के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन