{"_id":"652cfca4da90479c8c0c2c1b","slug":"firing-on-line-hotel-operator-riding-a-luxury-car-in-turki-op-area-of-muzaffarpur-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लग्जरी कार पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोलियां; होटल से 100 मीटर दूर संचालक पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लग्जरी कार पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोलियां; होटल से 100 मीटर दूर संचालक पर निशाना
Mon, 16 Oct 2023 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 16 Oct 2023 02:34 PM IST
सार
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में लाइन होटल संचालक की लग्जरी गाड़ी पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त संचालक घर से होटल जा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
होटल संचालक की कार पर पड़े गोलियों के निशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की ओपी स्थित विकास लाइन होटल संचालक विकास की लग्जरी गाड़ी पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उनकी गाड़ी के सामने शीशे पर तो दूसरी गोली गेट के पास लगी। हालांकि गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना विकास के लाइन होटल से 100 मीटर की दूरी पर हुई। वह घर से लाइन होटल जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। गाड़ी पर गोली के निशान की पड़ताल की। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी दिखें है।
विज्ञापन
ओपी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश को लेकर घटी है। कुछ का नाम भी सामने आया है। विकास का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, विकास ने बताया कि उसके घर पर भी अपराधी खोज खबर लेने आए थे। लेकिन ग्रामीणों के होने की अंदेशा पर उसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन