{"_id":"649166bcd1f19db45a060759","slug":"fire-broke-out-in-ayushman-bharat-center-of-bihar-sharif-sadar-hospital-in-nalanda-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार शरीफ सदर अस्पताल के आयुष्मान भारत केंद्र में लगी आग; प्रिंटर-पंखा समेत अन्य सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार शरीफ सदर अस्पताल के आयुष्मान भारत केंद्र में लगी आग; प्रिंटर-पंखा समेत अन्य सामान खाक
Tue, 20 Jun 2023 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 20 Jun 2023 02:13 PM IST
सार
आयुष्मान भारत की डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम हेड शबनम ने बताया कि सोमवार की रात तेज आंधी और बारिश हुई थी। उसके कारण तारों का आपस में संपर्क हो गया। यही वजह रही कि मंगलवार की सुबह ऑफिस खुलने के पहले ही शॉर्ट सर्किट हो गया। कुछ दस्तावेज, प्रिंटर और अन्य सामान आग लगने की वजह से जल गए हैं।
विज्ञापन
आग लगने के बाद आयुष्मान भारत केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित आयुष्मान भारत कार्यालय के पास मंगलवार की सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इससे मौके पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते आग पर अस्पताल कर्मियों ने काबू पा लिया। नहीं तो आग अस्पताल के अन्य कमरों में भी फैल सकती थी।
विज्ञापन
आंधी-तूफान बताई जा रही शॉर्ट सर्किट की वजह
आयुष्मान भारत की डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम हेड शबनम ने बताया कि सोमवार की रात तेज आंधी और बारिश हुई थी। उसके कारण तारों का आपस में संपर्क हो गया। यही वजह रही कि मंगलवार की सुबह ऑफिस खुलने के पहले ही शॉर्ट सर्किट हो गया। कुछ दस्तावेज, प्रिंटर और अन्य सामान आग लगने की वजह से जल गए हैं। अच्छी बात यह है कि आयुष्मान भारत के तहत जिन लोगों का इलाज और कार्ड बना हुआ था। उनका रिकॉर्ड लैपटॉप में सुरक्षित है। आग लगने के बाद अस्पताल के बिजली कर्मी शॉर्ट सर्किट से जले बिजली के तारों को दुरुस्त करने में लग गए हैं। वहीं, आयुष्मान भारत के कर्मी कागजातों और अन्य सामान को संरक्षित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
महीनेभर पहले महिला ओपीडी में लगी थी आग
करीब एक महीने पहले सदर अस्पताल के महिला ओपीडी विभाग में भी आग लग गई थी। उसकी वजह भी आंधी-तूफान बताया जा रही थी। उस वक्त भी शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के उपकरण जल गए थे। उस कारण करीब तीन घंटे तक महिला ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में बिजली गुल रही थी।
विज्ञापन