{"_id":"657ede6978f9b84888011918","slug":"fir-registered-against-govt-school-headmaster-geeta-kumari-on-instructions-of-dm-mukul-kumar-gupta-in-siwan-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी स्कूल की हेडमास्टर पर FIR दर्ज; जानें किस मामले पर भड़के थे DM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी स्कूल की हेडमास्टर पर FIR दर्ज; जानें किस मामले पर भड़के थे DM
Sun, 17 Dec 2023 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:11 PM IST
सार
DM Mukul Kumar Gupta: सीवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मैरवा के एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज की गई। बीते 13 दिसंबर को ऐसा क्या हुआ था कि अब मैरवा थाने में हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मुकुल कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी, सीवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक तरफ जहां विभाग को दुरुस्त करने के लिए रोज नए-नए आदेश पारित करते रहते हैं, कि किसी भी तरह शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जा सके। लेकिन अभी भी कुछ हेडमास्टर और शिक्षक ऐसे भी हैं जो हर बात से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। इसी बीच सीवान जिले के मैरवा स्थित बभनौली स्थित मध्य विद्यालय की हेड मास्टर पर सुस्त रवैये की वजह से एफआईआर दर्ज हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मैरवा प्रखंड के बभनौली स्थित मध्य विद्यालय में बीते 13 दिसंबर को सीवान जिला पदाधिकारी अचानक जांच करने पहुंच गए। जहां वे पंजीयन पुस्तिका (रजिस्टर) मांगकर उससे विद्यार्थियों का मिलान करने लगे, जिसमें पुस्तिका से मिलान में काफी अंतर देख जिलाधिकारी भड़क गए। पंजीयन पुस्तिका में नाम ज्यादा और विद्यार्थियों की उपस्थिति की संख्या काफी कम थी। उसके बाद बीईओ और शिक्षक को फटकार लगाते हुए हेडमास्टर पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
मैरवा थाने में दर्ज हुई एफआईआर
मैरवा थाने में बभनौली मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप बच गया है। दरअसल, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है।
वहीं, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी सीवान मुकुल कुमार गुप्ता ने पत्र जारी किया है। पत्र में हेडमास्टर गीता कुमारी पर एफआईआर दर्ज कर एक प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (मध्याह्न भोजन) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधकारी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद शिक्षकों में दहशत का माहौल कायम है। वहीं, हेडमास्टर पर केस नंबर 377/23 मैरवा थाने में पुलिस ने दर्ज कर लिया है।