फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR registered against govt school headmaster Geeta Kumari on instructions of DM Mukul Kumar Gupta in Siwan

Bihar: सीवान जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी स्कूल की हेडमास्टर पर FIR दर्ज; जानें किस मामले पर भड़के थे DM

Sun, 17 Dec 2023 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 17 Dec 2023 05:11 PM IST
सार

DM Mukul Kumar Gupta: सीवान जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मैरवा के एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर एफआईआर दर्ज की गई। बीते 13 दिसंबर को ऐसा क्या हुआ था कि अब मैरवा थाने में हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
FIR registered against govt school headmaster Geeta Kumari on instructions of DM Mukul Kumar Gupta in Siwan
मुकुल कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी, सीवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक एक तरफ जहां विभाग को दुरुस्त करने के लिए रोज नए-नए आदेश पारित करते रहते हैं, कि किसी भी तरह शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जा सके। लेकिन अभी भी कुछ हेडमास्टर और शिक्षक ऐसे भी हैं जो हर बात से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। इसी बीच सीवान जिले के मैरवा स्थित बभनौली स्थित मध्य विद्यालय की हेड मास्टर पर सुस्त रवैये की वजह से एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मैरवा प्रखंड के बभनौली स्थित मध्य विद्यालय में बीते 13 दिसंबर को सीवान जिला पदाधिकारी अचानक जांच करने पहुंच गए। जहां वे पंजीयन पुस्तिका (रजिस्टर) मांगकर उससे विद्यार्थियों का मिलान करने लगे, जिसमें पुस्तिका से मिलान में काफी अंतर देख जिलाधिकारी भड़क गए। पंजीयन पुस्तिका में नाम ज्यादा और विद्यार्थियों की उपस्थिति की संख्या काफी कम थी। उसके बाद बीईओ और शिक्षक को फटकार लगाते हुए हेडमास्टर पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैरवा थाने में दर्ज हुई एफआईआर
मैरवा थाने में बभनौली मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप बच गया है। दरअसल, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर मामला दर्ज हुआ है।

वहीं, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी सीवान मुकुल कुमार गुप्ता ने पत्र जारी किया है। पत्र में हेडमास्टर गीता कुमारी पर एफआईआर दर्ज कर एक प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (मध्याह्न भोजन) को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधकारी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद शिक्षकों में दहशत का माहौल कायम है। वहीं, हेडमास्टर पर केस नंबर 377/23 मैरवा थाने में पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed