फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fed up with husband's illegal relationship in Arrah, wife jumped in front of train with children

Bihar News: पति की इस करतूत से तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम; अब तीन बच्चे हुए लाचार

Sat, 22 Jul 2023 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:58 PM IST
सार

मृतका की घायल बेटी ज्योति कुमारी ने बताया कि आज सुबह घर में विवाद हुआ था। उसके बाद मां हम तीनों भाई-बहनों को जबरन लेकर घर से निकल गई और जैसे ही ट्रेन आई हम सभी को साथ में लेकर उसके आगे कूद गई। इस हादसे में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Fed up with husband's illegal relationship in Arrah, wife jumped in front of train with children
मृतका गुड़िया देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा से बड़ी घटना सामने आई है। जहां दानापुर-दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के आरा रेलवे स्टेशन के पास एक शादीशुदा महिला अपने तीन बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति के अवैध संबंध से तंग आकर यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान गुड़िया देवी (38) पति मनीष कुमार आरा के नवादा थानाक्षेत्र के गर्ल स्कूल के पास की निवासी के रूप में हुई है। वहीं, घटना में मृतका के बेटे कौशिक कुमार (9) का एक पैर कट गया, जिसे आरा सदर अस्पताल से गम्भीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है। घटना में मृतका की अन्य दो बेटियों ज्योति (12) और जया कुमारी (10) को मामूली चोटें आईं हैं। उनका भी आरा के सदर अस्पताल में ही इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पति के अवैध संबंध को लेकर अक्सर होता था झगड़ा
घटना के बारे में घायल ज्योति कुमारी ने बताया कि पापा पहले निजी ड्राइवर थे, लेकिन कुछ महीनों से बेकार बैठे थे। पापा के किसी दूसरी औरत से बातचीत और संबंध के कारण अक्सर ही घर में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। पापा अक्सर ही मां के साथ मारपीट भी करते रहते थे। आज सुबह भी घर में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति ने बताया कि उसके बाद मां हम तीनों भाई-बहनों को जबरन लेकर घर से निकल गई और जैसे ही ट्रेन आई हम सभी को साथ में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छोटे भाई का एक पैर कट गया। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed