फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Family voted for BJP, villagers beaten them a lot

BJP को दिया वोट, दबंगों ने पहुंचा दिया अस्पताल

Wed, 14 Oct 2015 05:57 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Family voted for BJP, villagers beaten them a lot

बिहार विधानसभा चुनावों में सत्ता पर काबिज होने का ऐसा नशा सवार है कि नेता अपनी सीट बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक ऐसा ही सामने आया है जहां एक विधवा महिला और उसके बेटे को दबंगो ने घर में घुसकर पीटा। उनका कुसूर बस इतना था उन्होंने उन दबंगों की बात नहीं मानते हुए दूसरी पार्टी को वोट दिया।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला रजौली विधानसभा क्षेत्र के अमवां पश्चिमी पंचयात के परमचक गांव की है। गांव में रहने वाली एक विधवा महिला कौशल्या और उसके बेटे गुड्डू ने चुनाव के दौरान बीजेपी को वोट दिया। इस बात का पता चलते ही गांव के ही प्रवेश यादव, नवीन यादव, गनेसी यादव एवं 5 अन्य लोगों ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की।
विज्ञापन


दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनको इतना मारा की उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। हालत और बिगड़ने पर प्राथमिक चिकित्सालय से बेहतर ईलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

Family voted for BJP, villagers beaten them a lot

यह पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि गांव के कुछ दबंगों ने पूरे गांव वालों को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा था और ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

वोटिंग के दौरान दबंगों के डर लगभग सभी गांव वालों ने वैसा ही किया लेकिन कौश्लया देवी ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी को वोट डाल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बेटे से भी बीजेपी को ही वोट देने के लिए कहा। यह बात जब गांव वालों को पता चली तो तुरंत हल्ला मच गया। गांव के दबंगों ने अपने कहे मुताबिक वोट नहीं देने की वजह से उनकी पीटाई कर दी।

रलौजी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। लेकिन इस हमले के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

मांझी ने की जांच की मांग

Family voted for BJP, villagers beaten them a lot

वहीं इस घटना के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब महादलित परिवार के लोग अपने विवेक से मतदान करते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। ये क्या दर्शाता है? आज जो बिहार में सुशासन का दावा किया जाता है, और राज्य सरकार दलितों के सामाजिक विकास की जो बातें करती है, ये बस झांसा है।

मांझी ने इस घटना को महादलितों का अपमान बताते हुए कहा कि ये घटना सिर्फ दलितों पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर भी हमला है। इस घटना से हम काफी दुखी और चिन्तित हैं। इस घटना की जांच हो, और अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा मे उचित कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था। लेकिन जैसा नीतीश ने सोचा था वैसा मांझी ने नहीं किया। इसका परिणाम यह हुआ कि मांझी को जबरदस्ती पद से हटा दिया गया। अब वह विधानसभा चुनावों में बीजेपी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और महादलितों के सबसे बड़े नेता के रुप में सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed