फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Extension in operating hours of Patna-Puri-Patna Special and Patna-Thave-Patna Special

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पटना-पुरी-पटना स्पेशल और पटना-थावे-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार

Fri, 17 Mar 2023 09:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Mar 2023 09:22 PM IST
सार

पटना और पुरी के बीच चलाई जा रही पटना-पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पटना और थावे के मध्य चलाई जा रही पटना-थावे-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में भी विस्तार करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Extension in operating hours of Patna-Puri-Patna Special and Patna-Thave-Patna Special
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और पुरी के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 03230/03229 पटना-पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में यह स्पेशल पटना से प्रत्येक गुरुवार को 30 मार्च 2023 तक और पुरी से प्रत्येक शुक्रवार को 31 मार्च 2023 तक चलाई जा रही है।

विज्ञापन


अब विस्तारित अवधि के साथ यह स्पेशल ट्रेन पटना से पुरी के लिए छह अप्रैल 2023 से 29 जून 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को और पुरी से पटना के लिए सात अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में गाड़ी सं. 03230 पटना-पुरी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पटना से 08.45 बजे खुलकर शुक्रवार को 02.55 बजे पुरी पहुंचती है। वापसी में गाड़ी सं. 03229 पुरी-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 14.55 बजे खुलकर शनिवार को 09.35 बजे पटना पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पटना-थावे-पटना स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए 91 फेरे
इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और थावे के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 03215/03216 पटना-थावे-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में भी विस्तार करने का फैसला किया गया है। मौजूदा समय में यह स्पेशल पटना और थावे से प्रतिदिन 31 मार्च 2023 तक चलाई जा रही है। अब 91 फेरे की बढ़ोतरी करते हुए यह स्पेशल पटना और थावे के बीच प्रतिदिन एक अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक चलाई जाएगी।


फिलहाल गाड़ी सं. 03215 पटना-थावे स्पेशल पटना से प्रतिदिन 12.10 बजे खुलकर 17.40 बजे थावे पहुंचती है। वापसी में गाड़ी सं. 03216 थावे-पटना स्पेशल थावे से प्रतिदिन 18.25 बजे खुलकर 23.45 बजे पटना पहुंचती है। यह जानकारी हाजीपुर से भारतीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मुहैया करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed