फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Excise Department Police in Nalanda beat up a teenager for not giving gutkha-cigarettes for free; Looted money

Bihar: उत्पाद विभाग पुलिस ने मुफ्त में गुटखा-सिगरेट न देने पर किशोर को पीटा; शराब बेचने का आरोप लगा पैसे लूटे

Sat, 12 Aug 2023 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Aug 2023 02:15 PM IST
सार

Bihar Police: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र से उत्पाद पुलिस द्वारा मुफ्त में गुटखा और सिगरेट न देने पर दुकान में बैठे एक किशोर को पीट-पीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर ने उत्पाद पुलिस पर दुकान से सामान और नकदी लूटने का आरोप भी लगाया है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Excise Department Police in Nalanda beat up a teenager for not giving gutkha-cigarettes for free; Looted money
परिजन घायल किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में उत्पाद पुलिस का एक नया कारनामा सामने आया है। मुफ्त में गुटखा और सिगरेट न देने पर दुकान में बैठे एक किशोर के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामला बीती रात का है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में हुई है। घायल किशोर धर्मेंद्र चौधरी का बेटा सन्नी कुमार (14) है। देर रात परिजन उसे लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


पीड़ित किशोर ने बताया कि वह अपने माता-पिता की चाय की दुकान में हाथ बंटाने के लिए शुक्रवार की शाम गया हुआ था। रात करीब आठ से नौ बजे के बीच तीन वाहनों पर से उत्पाद विभाग के कर्मी उतरे और गुटखा का मांगा। उसने स्टार लगे हुए एक पुलिसकर्मी को गुटखा दे दिया। इसके बाद कुछ अन्य सिविल कपड़े में पुलिस वाले उतरे और सिगरेट की मांगी। उसने उन लोगों को सिगरेट भी दे दिया। इसके बाद किशोर ने उनसे पैसों की मांग की। इस पर उन पुलिसकर्मियों ने किशोर पर शराब बेचने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


किशोर ने बताया कि घटना के वक्त उसकी मां पानी लाने गई थी। जबकि उसके पिता किसी अन्य काम से बाजार गए हुए थे। मारपीट के उपरांत उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों ने दुकान में रखी सिगरेट-गुटखा और करीब पांच हजार रुपये नकद लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, धर्मेंद्र चौधरी बड़ी पहाड़ी मोहल्ला मोड़ के पास चाय की दुकान चलाते हैं। इसमें उनकी पत्नी के अलावा उनका बेटा भी उनके काम में हाथ बंटाता है। वहीं, इस मामले में उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। न ही कोई अब तक इस प्रकार की शिकायत लेकर पहुंचा है। मामले का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed