{"_id":"644cfde50fa8f49e010ca600","slug":"ex-policeman-run-over-by-unknown-speeding-vehicle-in-begusarai-died-during-treatment-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पूर्व पुलिसकर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पूर्व पुलिसकर्मी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
Sat, 29 Apr 2023 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:52 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात संजय अपनी बाइक से मोकामा थाना क्षेत्र के मोल दियार मोहल्ला जा रहे थे। उसी दौरान एफसीआई ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय के बरौनी एफसीआई ओपी क्षेत्र में एनएच 31 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक पूर्व पुलिसकर्मी को कुचल दिया। इस हादसे के बाद वहां गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसकी जान बचाने के लिए गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंर्तगत गोनावां गांव निवासी विमल प्रसाद के बेटे संजय कुमार (60) के रूप में हुई। संजय कुमार बेगूसराय जिले के सहायक थाना सिंघौल इलाके अंतर्गत विनोदपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में सालों से रह रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह घर से सूचना मिली कि संजय कुमार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। घरवालों ने बताया कि संजय कुमार ने झारखंड पुलिस से ऐच्छिक सेवानिवृति ली थी और सपरिवार अपने ननिहाल विनोदपुर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात वह अपनी बाइक से पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र अंर्तगत वार्ड संख्या 11 मोल दियार मोहल्ला जा रहे थे। उसी दौरान एफसीआई ओपी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आनन-फानन में पुलिस टीम ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सर्जिकल वार्ड में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई।