{"_id":"63c45b1ce2257858dd22e8bc","slug":"escort-vehicle-in-the-cavalcade-of-mos-ashwini-choubey-met-with-an-accident-in-dumrao-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी, पुलिसकर्मियों को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी, पुलिसकर्मियों को आईं चोटें
Mon, 16 Jan 2023 01:29 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, पटना
एएनआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:29 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लेकर गए, वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे में दो पुलिसकर्मियों को अधिक चोटें आईं हैं। मैं उन्हें एम्स पटना ले जाऊंगा। चालक और अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में बक्सर से पटना लौट रहे थे तभी केंद्रीय मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की एक कार पलट गई। इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं गनीमत रही कि जो कार हादसे का शिकार हुए उसके ठीक पीछे केंद्रीय मंत्री की कार थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लेकर गए, वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे में दो पुलिसकर्मियों को अधिक चोटें आईं हैं। मैं उन्हें एम्स पटना ले जाऊंगा। चालक और अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन