{"_id":"6344f425b289e24bab361f59","slug":"eow-conducts-raids-at-the-official-residence-of-purnea-sp-daya-shankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पूर्णिया के SP दया शंकर के सात ठिकानों पर EOW की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पूर्णिया के SP दया शंकर के सात ठिकानों पर EOW की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Tue, 11 Oct 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:18 AM IST
सार
आईपीएस दया शंकर के यहां आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले है। EOW ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद कार्रवाई किया हैं।
विज्ञापन
पुर्णिया के एसपी दयाशंकर के घर छापेमारी
- फोटो : Social Media
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बिहार के पूर्णिया जिले के एसपी दया शंकर के आवास पर छापेमारी की है। आईपीएस दया शंकर के यहां आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले है। EOW ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद कार्रवाई किया हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं दया शंकर
बता दें कि दया शंकर, 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं। बिहार के कई जिले में एसपी रहे हैं। उनके खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही हैं। इस शिकायतों के बाद एडीजी नैय्यर हसनैन खां के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई थी। जांच में पाया गया कि आईपीएस दया शंकर ने कई चल -अचल सम्पत्ति बनाया है जो इनके आय श्रोत से अधिक हैं।
विज्ञापन