फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   EOU summoned Tejashwi's close engineer Sunil for questioning, investigation in MLA purchase case vaishali news

Bihar: ईओयू ने तेजस्वी के करीबी इंजीनियर सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया, विधायक खरीद मामले में जारी है जांच

Tue, 24 Jun 2025 04:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 04:58 PM IST
सार

विधायक खरीद मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने राजद नेता तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले इंजीनियर सुनील को पूछताछ के लिए पटना स्थित कार्यालय में तलब किया है।

विज्ञापन
EOU summoned Tejashwi's close engineer Sunil for questioning, investigation in MLA purchase case vaishali news
इंजीनियर सुनील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा खुलासा हुआ है। बीते साल जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई, उसी समय राजद (RJD) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और अपहरण की कोशिश का आरोप लगा था। अब इस मामले में तेजस्वी यादव के करीबी और ठेकेदार इंजीनियर सुनील, जो वैशाली जिले के सैदपुर गणेश के रहने वाले हैं, से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पूछताछ कर रही है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे से पटना स्थित EOU दफ्तर में उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके पहले शनिवार को EOU की टीम ने सुनील के घर पहुंचकर नोटिस चिपकाया था और उन्हें दफ्तर में हाज़िर होने को कहा था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब जदयू के एक विधायक ने पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद यह केस आर्थिक अपराध इकाई को जांच के लिए सौंपा गया। जांच में हॉर्स ट्रेडिंग (विधायक खरीद-फरोख्त) की बात सामने आई, जिसमें यह आरोप है कि झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ लोगों के जरिए लेन-देन किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, कुछ विधायकों को एडवांस में पैसे देने की भी बात सामने आई है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और ईओयू द्वारा और भी लोगों से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

यह खबर को भी पढ़िये-Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में बीते साल इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद बिहार में इंडिया की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा के सहयोग से बनाई गई थी। जिस दौरान एनडीए की सरकार गिराने को लेकर राजद के नेताओं पर विधायक के अपहरण और खरीदने का मामला सामने आया था। इसके बाद बिहार के आर्थिक अपराधिकारी के द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। अब विधायक खरीद फरोख्त मामले में तेजस्वी यादव के करीबी और ठेकेदार वैशाली जिला के सैदपुर गणेश के रहने वाले इंजीनियर सुनील को आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा नोटिस भेज कर कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि बुधवार की सुबह लगभग 11 से इंजीनियर सुनील से पटना के आर्थिक अपराधिकारी में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि इंजीनियर सुनील के घर बीते शनिवार को आर्थिक अपराधिकारी की टीम पहुंचकर घर पर एक नोटिस भी चिपकाई थी। 
यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : झाड़ी से मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है जांच

इस पूरे प्रकरण को लेकर जदयू के विधायक ने पटना के कोतवाली थाने में FIR भी दर्ज कराया गया था इसके बाद यह पूरा मामला आर्थिक अपराधिकारी को जांच के लिए दे दी गई थी।और जांच में हाँर्स ट्रेडिंग का मामला सामने आया था। जांच एजेंसी के मुताबिक झारखंड उत्तर प्रदेश और नेपाल में रहने वाले लोगों के द्वारा लेनदेन की बात की गई थी। बताया गया था की एडवांस के रूप में कुछ पैसा विधायक के द्वारा भी लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed