फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   EOU raids premises linked to suspended DSP Ranjit Rajak

Bihar: ईओयू ने निलंबित डीएसपी रंजीत रजक से जुड़े परिसरों में की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Sun, 07 Aug 2022 04:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 07 Aug 2022 04:20 AM IST
सार

बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में डीएसपी रंजीत कुमार रजक को पिछले महीने ईओयू (EOU) ने गिरफ्तार किया था और अब वह न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में हैं। आर्थिक अपराध इकाई ने रजक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
EOU raids premises linked to suspended DSP Ranjit Rajak
निलंबित डीएसपी रंजीत कुमार रजक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) ने आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) मामले की जांच के तहत शनिवार को निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार रजक से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) की इस साल मई में हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की जांच के सिलसिले में निलंबित डीएसपी की भूमिका पहले से ही ईओयू की जांच के दायरे में है।

विज्ञापन


प्रश्नपत्र लीक मामले में उन्हें पिछले महीने ईओयू (EOU) ने गिरफ्तार किया था और अब वह न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में हैं। ईओयू की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘आर्थिक अपराध इकाई ने रजक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का नया मामला दर्ज किया है। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेज और जांचकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए अन्य सबूतों से पता चलता है कि लोक सेवक ने चल और अचल संपत्तियों के रूप में अपने नाम पर और अपनी पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर बड़ी संपत्ति अर्जित की।’’
विज्ञापन


ये संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक है। आय से अधिक संपत्ति 63.79 लाख रुपये की है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 81.9 प्रतिशत अधिक है। ईओयू ने कहा, ‘‘पटना, कटिहार और अररिया जिलों में रजक से जुड़े चार परिसरों की तलाशी ली गई। एजेंसी के अधिकारियों ने रजक से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी से पहले रजक बिहार सशस्त्र विशेष पुलिस (Bihar Armed Special Polic) की 14वीं बटालियन में तैनात थे। अधिकारियों ने कहा कि रजक को पहले जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े एक अलग मामले के आरोप पत्र में नामित किया गया था। गौरतलब है कि आठ मई को आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। इस मामले की जांच ईओयू कर रही है।ईओयू ने इस मामले में अब तक छह सरकारी अधिकारियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed