{"_id":"648199f1dea2a8938f08030c","slug":"english-headline-bihar-crime-news-groom-arrested-in-the-murder-of-his-mother-know-news-in-hindi-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपनी शादी की खुशी में ऐसा हुआ दीवाना कि तिलक के दिन मां की हत्या में चला गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपनी शादी की खुशी में ऐसा हुआ दीवाना कि तिलक के दिन मां की हत्या में चला गया जेल
Thu, 08 Jun 2023 02:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:35 PM IST
सार
Crime News : बेगानी शादी में दीवाना होना कहावत भी है और यह चरितार्थ होते हम सब देखते ही हैं। लेकिन, यह दूल्हा तो अपनी ही शादी में ऐसा दीवाना हुआ कि शादी से पहले जेल पहुंच गया। वह भी अपनी ही मां की हत्या के केस में।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दूल्हे की मां की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे को ही गिरफ्तार कर लिया। लोगों को लगा था कि मां की मौत के कुछ दिन बाद वह सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेकिन, पुलिस ने बेटे को ही मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौत के बाद परिजन हर्ष फायरिंग करने वाले का नाम छिपा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान आरोपी की पहचान कर ली।
विज्ञापन
दूल्हे की गोली से ही उसकी मां की मौत हुई थी
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और मृत महिला के बेटे को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे बेटे यानी दूल्हे की गोली से ही मां की मौत हुई थी। लेकिन, घटना के बाद परिजन इस बात को छुपा रहे थे और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसंधान में मृतिका का बेटा जिसका तिलक आया हुआ था उसके द्वारा ही अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की जा रही थी और इस दौरान आंगन में बैठकर तिलक की रस्म देख रही उसकी मां तारामुनी देवी को गोली लगी थी। इसमें इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, संदेश थाना क्षेत्र डिहरी गांव में मंगलवार की देर रात स्वर्गीय कुंवर सिंह के बेटे बजरंगी कुमार का तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें खुद बजरंगी कुमार द्वारा अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। भोजपुर एसपी ने दुसरी अहम सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चरपोखरी थाना इलाके में राहगीरों से लूटपाट और चोरी के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल और लूटे गए कुछ सामानों को बरामद किया। पकड़ा गया अभियुक्त उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआ गांव निवासी धीरज कुमार है। उससे पुलिस पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगाने और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
विज्ञापन