औरंगाबाद में मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, जवान जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के डिबरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की शाम सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जबकि एक कोबरा जवान घायल हो गया।
पांच नक्सलियों के शव मिल गए हैं। घटनास्थल पर एके 47 और अन्य हथियार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, डिबरा सीआरपीएफ चौकी के खैरा गांव में नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी।
इस पर सुबह से ही थाने की पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान कांबिंग कर रहे थे। शाम पांच बजे पुलिस के जवान एक घर के पास पहुंचे थे, तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
एक घंटे तक हुई फायरिंग
एक घंटे तक दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। जब फायरिंग बंद हुई तो जवान आगे बढ़े। मौके पर पांच नक्सलियों के शव मिले। सीआरपीएफ कोबरा का एक जवान नागेंद्र प्रसाद भी घायल हो गया।
औरंगाबाद पुलिस के आला अधिकारियों की टीम पहुंच गई। मारे गए नक्सलियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी नक्सलियों की तलाश तेज कर दी गई। मौके पर पहुंचे डीआईजी ने पत्रकारों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए इसे बड़ी सफलता बताया।