{"_id":"644a436d02064ffd830062c8","slug":"encounter-of-criminal-batohiya-by-locking-him-in-the-house-in-begusarai-villagers-clash-with-police-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में घर में बंद कर अपराधी बटोहिया का एनकाउंटर, ग्रामीणों ने पुलिस के साथ की झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में घर में बंद कर अपराधी बटोहिया का एनकाउंटर, ग्रामीणों ने पुलिस के साथ की झड़प
Thu, 27 Apr 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:12 PM IST
सार
बेगूसराय सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाश पुर गांव में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी बटोहिया का एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी बटोहिया को ढेर कर दिया। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाश पुर गांव का है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अपराधी बटोहिया को घर में बंद कर एनकाउंटर किया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और पुलिस के साथ हाथापाई की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल अभी भी मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। दूसरी तरफ लोग भी विरोध प्रदर्शन करने के लिए अड़े हुए हैं। पुलिस अपराधी बटोहिया की तलाश लंबे समय से कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गांव में ही होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब यूपी की तर्ज पर बेगूसराय में भी पुलिस इस तरह की घटना को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन