फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   emegency landing of bangladesh aircraft on patna airport after technical fault, fligh was on way to kathmandu

Emergency Landing : खराबी पर पटना उतरे बांग्लादेश के विमान में सुधार, जांच के बाद सवा चार बजे उड़ान भरी

Fri, 05 May 2023 04:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 May 2023 04:25 PM IST
सार

BBC371 Landing on Patna Airport : शुक्रवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी विमान उतरने से लोग चौंक पड़े। बाहर जिसे भी जानकारी मिली, जानने की कोशिश में लग गया कि यह विमान आखिर उतरा क्यों है?

विज्ञापन
emegency landing of bangladesh aircraft on patna airport after technical fault, fligh was on way to kathmandu
पटना में 12 बजकर 01 मिनट पर हुई लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश से नेपाल के लिए उड़ा विमान अचानक पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उतरा तो लोग चौंक पड़े। विदेशी विमान पटना एयरपोर्ट पर नहीं आते हैं, इसलिए सनसनी स्वाभाविक थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान ढाका से काठमांडू के लिए उड़ा था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने नजदीकी सुविधा पटना में देखते हुए इमरजेंसी में पटना उतारने की मंजूरी दी। तकनीकी खामी के कारण इस विमान ने पटना में लैंडिंग की है। दोपहर बाद 4 बजे  तक फॉल्ट को दूर कर लिया गया। करीब सवा चार घंटे बाद विमान ने भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे वापस उड़ान भरी। तकनीकी खामी का समय पर पता लग जाने और समय पर नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार लिए जाने के कारण यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं
यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा नहीं गया है। उन्हें विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रियों को मैसेज दिया जा रहा है कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद विमान काठमांडू के लिए उड़ने की तैयारी करेगा। तकनीकी टीम विमान के फॉल्ट की जांच कर रही है और देखा जा रहा है कि कोई बड़ी समस्या तो नहीं। BBC371 में सभी 77 यात्री सुरक्षित बैठे हुए हैं। डायवर्ट होकर दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर इस फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। विदेशी विमान होने के कारण ग्राउंड स्टाफ भी चौंक गए।
विज्ञापन

 

emegency landing of bangladesh aircraft on patna airport after technical fault, fligh was on way to kathmandu
पटना एयरपोर्ट पर खड़ी बांग्लादेश की फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला
जांच में OK नहीं होने पर एयर इंडिया से जाते यात्री
जानकारी बाहर देने से मना था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे लोगों को पता चला तो खबर बाहर आई। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 77 यात्री विमान में सुरक्षित हैं। इन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा जा सकता है, हालांकि फिलहाल तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जांच में यह ठीक पाया जाता है, तभी BBC371 को उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। वरना, एयर इंडिया के विमान से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

emegency landing of bangladesh aircraft on patna airport after technical fault, fligh was on way to kathmandu
पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होना चाहिए
पटना एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि ढाका एयरलाइंस की विमान है। इसकी इमरजेंसी लैंडिंग पटना में हुई। मैं बिहार सरकार से लगातार कहता हूं कि पटना एक डायवर्जन प्वाइंट हैं। आज के 70 पैसेंजर न पटना उतर पाएंगे और न ही दिल्ली जा पाएंगे। पटना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिखा हुआ है लेकिन है नहीं। पटना हाईकोर्ट ने निर्णय में कहा था कि बिहार में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होना चाहिए। यही एक प्रमाण है कि बांगलादेश का विमान इमरजेंसी लैंडिंग के कारण पटना उतरा लेकिन हमलोग उसकी मदद नहीं कर सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed