फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Embarrassing incident in Siwan: Woman beaten up on charges of theft in Sadar Hospital, girl tore clothes

सीवान में शर्मनाक घटना: सदर अस्पताल में चोरी के आरोप में महिला को पीटा, युवती ने कपड़े फाड़े; लोग देखते रहे

Tue, 29 Nov 2022 02:24 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 29 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

चोरी का आरोप लगाने वाली युवती ने भीड़ के सामने महिला के कपड़े फाड़ डाले। मंगलवार सुबह lसीवान सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने लोगों ने न तो युवती को उस महिला के कपड़े फाड़ने से रोका और न ही अपनी आंखें झुकाईं।

विज्ञापन
Embarrassing incident in Siwan: Woman beaten up on charges of theft in Sadar Hospital, girl tore clothes
महिला का महिला के खिलाफ जघन्य अपराध। - फोटो : Social Media

विस्तार

सीवान में एक युवती का मोबाइल चोरी हो गया। उसके पास की ही दूसरी महिला की सोने की चेन चोरी चली गई। सीवान सदर अस्पताल परिसर में हुई इस घटना का आरोप वहीं मौजूद एक महिला पर लगा। महिला खुद को पाक-साफ बताती रही, लेकिन पहले चोर बताकर उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर मोबाइल चोरी का आरोप लगाने वाली युवती ने भीड़ के सामने महिला के कपड़े फाड़ डाले। मंगलवार सुबह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने लोगों ने न तो युवती को उस महिला के कपड़े फाड़ने से रोका और न ही अपनी आंखें झुकाईं। और तो और, कई लोग इस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन

उसी की साड़ी से पेड़ में बांध दिया
बताया गया कि महिला को चोर चेन और मोबाइल छीनते लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा था। सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर चोरी करते पकड़े जाने के कारण कोई उसे बचाने को सामने नहीं आया। बल्कि, जिसे मौका मिला उसने महिला को पीटने में कसर नहीं छोड़ी। पिटाई के बाद भी उस युवती का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था, जिसका मोबाइल चोरी हुआ था। गौरेयाकोठी निवासी युवती नेहा ने भीड़ के सामने महिला के कपड़े फाड़ डाले और फिर उसी की साड़ी एक पेड़ में लपेटकर उसे बांध दिया। जिस महिला की चेन चोरी हुई थी, वह निराला नगर की गुड्डन देवी है। गुड्डन ने चोरी को लेकर महिला के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

विज्ञापन

छपरा की रहने वाली है महिला चोर
छपरा निवासी महिला की पहचान छिपाई जा रही है, क्योंकि यह स्त्री-गरिमा के लिए कानूनन भी अनिवार्य है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जिस महिला को चोरी करते पकड़ कर पीटा, वह खुद को बेगुनाह बता रही है। घटना की सूचना फैलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और चोरी की आरोपी महिला को नगर थाना लेकर आ गई। पुलिस आरोपित महिला के क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल और चेन की बरामदगी की पुष्टि पुलिस की ओर से अबतक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed