फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Eloped sisters held with their boyfriends

और मासूम इश्क ने लांघ दी घर की दहलीज़

Wed, 14 May 2014 05:51 PM IST
Updated Wed, 14 May 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
Eloped sisters held with their boyfriends

पटना पुलिस ने एक अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को एक लड़के और दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार किया। इनको पुणे से गिरफ्तार किया गया और पटना पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन


दो मई को दो नाबालिग लड़कियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई थीं लेकिन एक लड़के ने बीच रास्ते में उनका साथ छोड़ दिया और पटना लौट आया।

दोनों नाबालिग लड़कियां बहनें हैं और आकाश व शांतनु के साथ उनका अफेयर चल रहा था। चारों लोग कंकरबाग के निवासी हैं और अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं।

विज्ञापन

फीस के पैसे को लेकर भागे

Eloped sisters held with their boyfriends

पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। आकाश के पास सात से आठ लाख रुपया था जो उसके पिता ने उसे NIT पटना में सेमेस्टर फीस जमा करने के लिए दिया था।

SHO अरुण कुमार ने बताया कि,"आकाश का कार में ये चारों लोग कोलकाता के लिए निकले। शांतनु अपनी मां के साथ फोन पर टच में था। उसे पुलिस की जांच के बारे में पता चला तो वो कोलकाता से वापस पटना लौट आया।"

उन्होंने बताया कि,"बाकी के तीन गया चले गए जहां आकाश ने अपनी कार बेच दी और हवाई रास्ते से दिल्ली चले गए। दिल्ली से उन्होंने ट्रेन पकड़ी और वो मुंबई पहुंचे जहां से वो पुणे चले गए।"

इस तरह आए पुलिस की पकड़ में

Eloped sisters held with their boyfriends

अरुण कुमार ने बताया कि,"वो लोग एक होटल में रुके जहां से उनके पैसे चोरी हो गए। उन्होंने मदद के लिए अपने एक दोस्त को फोन किया और पुलिस को इसी से उनकी लोकेशन पता चल गई।"

पुलिस तुरंत वहां पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि बड़ी बहन ने आकाश के साथ भागने का प्लान बनाया था क्योंकि उनके माता पिता उनके साथ अक्सर मारपीट करते थे।

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि," लड़कियों को परिवार को सौंप दिया गया है, उनका मेडिकल करा दिया गया हैष 164 के तहत उनके बयान दर्ज कर लिये गए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed