Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Elephant tusk smuggling uncovered in West Champaran; four smugglers arrested with 19.39 kg of the contraband

बिहार: पश्चिम चंपारण में हाथी दांत की तस्करी का खुलासा, 19.39 किलो माल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 06:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Nov 2026 06:31 AM IST
सार

पश्चिम चंपारण में DRI और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 19.39 किलो हाथी दांत के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किए गए। जांच में नेपाल के रास्ते चीन, जापान और अन्य देशों तक फैले अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन
Elephant tusk smuggling uncovered in West Champaran; four smugglers arrested with 19.39 kg of the contraband
हाथी दांत का अवैध कारोबार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथी दांत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग के चलते वन्यजीवों की तस्करी का अवैध कारोबार लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार, 25 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिले में वन विभाग, राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार तस्करों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 19.39 किलो हाथी दांत बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े तार भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

19.39 किलो हाथी दांत जब्त
बेतिया वन प्रमंडल के वन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को इंडो-नेपाल सीमा के समीप वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रामनगर वन प्रक्षेत्र में पूर्व से मिली सूचना के आधार पर DRI और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान चार लोगों को करीब 19.39 किलो हाथी दांत के साथ हिरासत में लिया गया। जब्त हाथी दांत चार हिस्सों में था, जिसे वन विभाग को सौंप दिया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

लौरिया पेट्रोल पंप के पास पकड़े गए तस्कर
मीडिया सूत्रों के अनुसार, आरोपी हाथी दांत खरीदकर लौरिया के रास्ते लौट रहे थे। इसी दौरान DRI और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने लौरिया पेट्रोल पंप के पास उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरकटियागंज निवासी बरम देव और नरेश कुमार, भोजपुर निवासी मृत्युंजय मिश्रा तथा पटना निवासी संतोष पांडे के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई देशों तक फैला है हाथी दांत का कारोबार
वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में करीब 17 वर्षों से काम कर रहे विशेषज्ञ अभिषेक के मुताबिक, हाथी दांत की तस्करी और काले बाजार में इसकी खरीद-बिक्री का सिलसिला लंबे समय से जारी है। तस्करी के बाद बिहार समेत देश के अन्य राज्यों से हाथी दांत नेपाल पहुंचाया जाता है। वहां से इसे चीन, म्यांमार, जापान, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों में भेजा जाता है। वर्ष 2011-12 तक चीन दुनिया का सबसे बड़ा हाथी दांत आयातक देश था।

75 हजार रुपये प्रति किलो तक कीमत
सूत्रों के मुताबिक, काले बाजार में हाथी दांत की कीमत 25 हजार से 75 हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। इसकी कीमत दांत की गुणवत्ता, आकार और उम्र के आधार पर तय की जाती है। बेहतर गुणवत्ता वाले हाथी दांत के लिए तस्कर और खरीदार अधिक कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं।

आभूषण से लेकर हंकू सील तक बनाने में इस्तेमाल
विशेषज्ञ अभिषेक के मुताबिक, हाथी दांत का इस्तेमाल बेशकीमती आभूषण, मूर्तियां, पियानो की सफेद कुंजियां और विशेष प्रकार की स्टांप सील बनाने में किया जाता है। जापान में इस तरह की सील को हंकू कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनसे बनी वस्तुओं की कीमत काफी अधिक होती है और इन्हें एंटीक कलेक्शन का हिस्सा माना जाता है। हालांकि, हाथी दांत से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री और हाथी दांत का अवैध व्यापार कानूनन अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed