{"_id":"5f94be951ee6e424186d3b5c","slug":"election-diary-10-lakh-jobs-unemployment-allowance-in-rjd-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डायरीः राजद के घोषणा पत्र में 10 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डायरीः राजद के घोषणा पत्र में 10 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता भी
Sun, 25 Oct 2020 06:49 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 25 Oct 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल ने 16 पेज का घोषणा पत्र जारी करते हुए 'प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' नारा दिया है। तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र में कर्माचारियों, छात्रों और बेरोजगारों को लुभाने की कोशिश की है। घोषणा पत्र में राजद ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है।
विज्ञापन
राजद ने कहा है कि सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए युवाओं से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। राजद ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, गांवों को स्मार्ट बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रदेश में नई उद्योगों नीति आने और नए उद्योग स्थापित करने के लिए टैक्स माफी का वादा भी किया है। घोषणा पत्र में 17 वादे हैं। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की तस्वीर है।
विज्ञापन
रालोसपा के घोषणा पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस
पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने वचन पत्र में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई वादे किए। नारा दिया- अगर चाहिए आपको रोजी-रोटी और रोजगार तो अबकी बार शिक्षा वाली सरकार। रालोसपा ने अपने वचन पत्र में 25 सूत्रीय कार्यक्रम का जिक्र किया है, जिसे सरकार बनने के बाद प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। रालोसपा ने नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर जिले में स्कूल की स्थापना और खेल विश्वविद्यालय का वादा किया है।
विज्ञापन
हताशा में विपक्ष हमले करवा रहा : जायसवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि विपक्षी दल अपनी सुनिश्चित हार को देखकर हिंसा पर उतर आया है। स्तर इतना गिर गया है कि अपनी हार की हताशा में विपक्षी दलों के लोग एनडीए के प्रत्याशियों पर हमला कर रहे हैं। डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि गोपालगंज में शुक्रवार को भाजपा विधायक सुभाष सिंह पर चुनाव प्रचार के दौरान पत्थरबाजी की गई।
पत्थरबाजी में एनडीए के कार्यकर्ताओं को चोटें आयीं एवं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये, वहीं नालंदा जिले में इस्लामपुर के जदयू विधायक चंद्रसेन प्रसाद के काफिले पर विपक्ष के उपद्रवी तत्वों ने हमला किया। इससे पूर्व मंत्री प्रेम कुमार की सभा में हंगामा किया गया। विपक्षी दल हताश हैं।
दुष्कर्म के आरोपियों को वोट न दें : लांबा
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने अपील की कि दुष्कर्म के आरोपियों को वोट न दें। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी दल के उम्मीदवार अगर दुष्कर्म का आरोपी है और कोर्ट में मामला चल रहा है तो उन्हें वोट न दें। महागठबंधन में शामिल सहयोगी दल राजद के द्वारा दुषकर्म के आरोपियों की पत्नियों को उम्मीदवार बनाये जाने पर लांबा ने ये बातें कहीं। लांबा ने कहा कि जिसके साथ आधी आबादी, उसकी ही सरकार बनेगी।
पूरी तरह सही है मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादाः सीतारमण
भाजपा के बिहार चुनाव घोषणा-पत्र में मुफ्त कोरोना के टीके के वादे को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस वादे को सही ठहराया है। वित्त मंत्री ने शनिवार को कहा, यह घोषणा बिल्कुल ठीक है और पार्टी इस बात की घोषणा कर सकती है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहती है।
उन्होंने कहा, यह घोषणा-पत्र में किया गया एलान है। एक दल इस बात की घोषणा कर सकता है कि वह सत्ता में आने पर क्या करना चाहता है। बिल्कुल वही घोषणा की गई है। स्वास्थ्य राज्य का विषय है। यह पूरी तरह सही है। वित्त मंत्री ने कहा कि हर दल अपने घोषणा-पत्र में यह बताता है कि सत्ता में आने पर वह क्या करना चाहता है।
दो आबकारी अधिकारी निलंबित, चार स्थानांतरित
बिहार सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद दो जिला आबकारी अधीक्षकों को निलंबित कर दिया है और चार जिला आबकारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। अरवल जिला आबकारी अधीक्षक नितिन कुमार और शेखपुरा जिले के आबकारी अधीक्षक बिपिन कुमार को निलंबित किया गया है। जबकि जहानाबाद, बक्सर, लखीसराय और जमुई के जिला आबकारी अधीक्षकों को स्थानांतरित कर दिया गया और पोस्टिंग की प्रतीक्षा में भेज दिया गया।
28 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान आयोग ने देखा कि व्यय निगरानी के संदर्भ में कुछ जिलों का प्रदर्शन आबकारी गतिविधियों पर नियंत्रण सहित निराशाजनक रहा है। इसके बाद आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को दो जिला आबकारी अधीक्षकों के निलंबन और चार जिला आबकारी अधीक्षकों के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से करने का निर्देश दिया।