फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024 : BJP MP going to RJD party camp, Former minister claimed. proof is in mobile. bjp investigate.

Election 2024: भाजपा सांसद ने किया राजद का रुख, जांच ले पार्टी; पूर्व मंत्री ने दावा कर कहा- प्रमाण मोबाइल में

Sun, 10 Mar 2024 12:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 10 Mar 2024 12:28 PM IST
सार

Bihar : पूर्व मंत्री ने भाजपा सांसद को टिकट नहीं देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी सांसद के जगह किसी दूसरे कार्यकर्ता को टिकट दे वर्ना वह सांसद का खुलेआम विरोध करेंगे। उन्होंने सांसद पर राजद खेमे में जाने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Election 2024 : BJP MP going to RJD party camp, Former minister claimed. proof is in mobile. bjp investigate.
भाजपा नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही के औरंगाबाद के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से स्थानीय सांसद सुशील सिंह को इस बार टिकट नही देने का आग्रह किया है। रामाधार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में सभी 6 सीटो पर हराने वाले बीजेपी सांसद सुशील सिंह को टिकट नही देकर किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए ताकि औरंगाबाद में भी कमल खिले। उन्होंने पार्टी को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर  कहा कि अगर सुशील सिंह को पार्टी टिकट देती है तो मैं उनका खुलेआम और पुरजोर तरीके से विरोध करूंगा।
विज्ञापन


मेरी एकलौती इच्छा अधूरी रह जाएगी
 भाजपा नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि समाज में विद्वेष पैदा करने वाले, भाजपा को बर्बाद करने वाले सांसद का जनता भी जोरदार विरोध करेगी। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि सुशील सिंह का विरोध करने पर संभव है भाजपा मुझे पार्टी से निष्कासित कर दे। ऐसा होने से मेरी एक ही इच्छा अधूरी रह जाएगी कि मरने पर मैं कमल फूल के झंडे में लिपटाकर मेरी शव यात्रा नही निकलेगी लेकिन पूर्व मंत्री होने के नाते तिरंगे में तो मैं लिपटाया ही जाऊंगा।
विज्ञापन


प्रमाण सांसद के मोबाइल में
रामाधार सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय परिषद का संकल्प है कि अबकी बार चार सौ पार सीट के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। यह सपना मेरा भी है और यही सपना औरंगाबाद लोकसभा की जनता और कार्यकर्ताओं का भी है लेकिन किसी अन्य कार्यकर्त्ता को टिकट मिलेगा और दलबदलु को टिकट नही मिलेगा तो दोनों ही संकल्प पूरा होगा। उन्होंने सांसद की कॉल डिटेल्स निकाले जाने की मांग करते हुए कहा कि सांसद सुशील सिंह का 2 मार्च का कॉल डिटेल्स और लोकेशन निकाला जाए। इससे साफ पता चलेगा कि वे राबड़ी आवास में मिलने गए थे और फिर से अगर भाजपा से उन्हे टिकट नहीं मिला तो वे राजद  का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद के सांसद दल बदलु हैं ही और फिर से दल बदलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed