फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election 2024: Before BJP Second list, rk singh canceledl pawan singh, confirmed ticket for himself from ara

BJP List : पवन सिंह को नहीं मिल रहा यहां से टिकट, केंद्रीय मंत्री का एलान- लोकसभा चुनाव में आरा से मैं उतरूंगा

Fri, 08 Mar 2024 09:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Mar 2024 09:37 PM IST
सार

Bihar : केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह सांसद हैं। एनडीए में सीट बटवारे के विवाद को ले कर उन्होंने कहा कि एनडीए में कुछ गड़बड़ नहीं है, बस दो-तीन दिन में सीट बंटवारा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Election 2024: Before BJP Second list, rk singh canceledl pawan singh, confirmed ticket for himself from ara
आरके सिंह और पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आरा लोकसभा सीट को लेकर संशय अब समाप्त हो गई है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मैं आरा से ही चुनाव लडूंगा। आरा लोकसभा सीट से भाजपा नेता और भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा का बाजार काफी गर्म था। इसी बीच आरके सिंह के आरा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पवन सिंह के दावेदारी को लगभग समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन

 आर के सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र आरा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में 137 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। आरके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आरा से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीट शेयरिंग पर दिया जवाब
आरके सिंह को टिकट मिलने को लेकर ढेर सारे सवाल उठाये जा रहे थे लेकिन उन्होंने सारे कयासों को गलत कर दिया। आरके सिंह ने कहा कि वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह सांसद हैं। एनडीए में सीट बटवारे के विवाद को ले कर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि एनडीए में कुछ गड़बड़ नहीं है और दो-तीन दिन में सीट बंटवारा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह आरा से ही चुनाव लड़ेंगे। पत्रकारों ने जब चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा तो आरके सिंह ने कहा कि वह भी जल्द ही मान जाएंगे। सीट शेयरिंग भी जल्द ही फाइनल हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को बनाया था आसनसोल लोकसभा का उम्मीदवार
भाजपा की पहली सूची में आसनसोल लोकसभा से भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था जिसके बाद पवन सिंह ने टिकट वापस कर चर्चा का बाजार गर्म दिया था।. पवन सिंह की तरफ से आरा लोकसभा सीट पर दावेदारी की जा रही थी, जिसकी वजह से यहां लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएँ होने लगी थी लेकिन आज शनिवार को आरा के सासंद आरके सिंह ने भोजपुर लोकसभा से लड़ने का बात कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed