{"_id":"5a5068594f1c1bd1408b4f24","slug":"ed-files-supplementary-charge-sheet-against-lalu-yadav-and-misa-bharti-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा घोटाला में सजा से पहले लालू यादव पर ईडी का शिकंजा कसा, एक दूसरे केस में पूरक चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा घोटाला में सजा से पहले लालू यादव पर ईडी का शिकंजा कसा, एक दूसरे केस में पूरक चार्जशीट दाखिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाला के एक मामले में सजा के ऐलान से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। ईडी ने 8000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।
इससे पहले ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से पटना में पूछताछ की थी। जांच के दौरान ईडी तेजस्वी यादव से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
8000 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया था। यह मामला यूपीए सरकार में लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए घोटाले से जुड़ा है।
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि लालू ने रेल मंत्री रहते आईआरसीटीसी की उस कंपनी को टेंडर सौंप दिया जिनसे उन्होंने बतौर रिश्वत पटना में महत्वपूर्ण जगह की जमीन पाई थी। यह जमीन सरला गुप्ता की एक बेनामी कंपनी के जरिये उन्हें दी गई थी।
पिछले साल सितंबर में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई करते हुए मीसा भारती के दिल्ली स्थित पालम के बिजवासन में फार्महाउस को अटैच किया था। मीसा और उनके पति शैलेश पर फर्जी कंपनियों के सहारे कालेधन को सफेद करने का आरोप है।
विज्ञापन
ED files another supplementary charge-sheet in the alleged Rs.8000 crore money laundering case in which #LaluPrasadYadav & his daughter Misa Bharti are accused. (File Pics) pic.twitter.com/kuB32Rf56H
— ANI (@ANI) January 6, 2018विज्ञापन