{"_id":"634ddef3cbc1954edf3a8ccd","slug":"early-salary-for-government-employees-in-bihar-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: त्योहारों के मद्देनजर बिहार के सरकारी कर्मचारियों को इस महीने वेतन तय समय से पहले मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: त्योहारों के मद्देनजर बिहार के सरकारी कर्मचारियों को इस महीने वेतन तय समय से पहले मिलेगा
Tue, 18 Oct 2022 04:32 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 Oct 2022 04:32 AM IST
सार
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में त्योहार पाबंदियों के बीच मनाए गए थे और ऐसे में इस साल लोग उत्साह के साथ उत्सव मनाने के लिए उत्सुक होंगे। इसीलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी (फाइल फोटो)।
- फोटो : Twitter@BiharFinance
विस्तार
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर राज्य में सरकारी कर्मचारियों को इस महीने वेतन का भुगतान तय समय से पहले किया जाएगा। विजय कुमार चौधरी ने बताया कि उनके विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सलाह मशविरा करने के बाद इस आशय का निर्णय लिया है और वेतन का भुगतान 20 अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
इस साल दिवाली 23 अक्तूबर को है और इसके एक हफ्ते से भी कम समय बाद छठ का त्योहार होगा, जो यकीनन राज्य का सबसे लोकप्रिय त्योहार है, जिसे तीन दिनों की कठोर व्रत के रूप में चिह्नित किया जाता है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में त्योहार पाबंदियों के बीच मनाए गए थे और ऐसे में इस साल लोग उत्साह के साथ उत्सव मनाने के लिए उत्सुक होंगे। इसीलिए सरकार ने इस महीने के वेतन का भुगतान पहले करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन