फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Due to continuous rains for 3 days, patients and attendants are worried due to water logging in DMCH premises

Bihar: डीएमसीएच परिसर में जल जमाव से मरीज और तीमारदार परेशान; पिछले तीन दिन से हो रही बारिश ने बिगाड़ी सूरत

Sat, 26 Aug 2023 04:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Aug 2023 04:30 PM IST
सार

Bihar Rain: दरभंगा में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से डीएमसीएच पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इस वजह से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज, उनके तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी काफी परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Due to continuous rains for 3 days, patients and attendants are worried due to water logging in DMCH premises
डीएमसीएच का पूरा परिसर हुआ जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के औषधि विभाग, शिशु रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, ओपीडी, प्राचार्य कार्यालय, अधीक्षक कार्यालय सहित पूरा परिसर जलमग्न हो गया है। जल जमाव की वजह से इलाज करने पहुंचे मरीज और उनके परिजन और स्वास्थ्य कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ जल जमा होने के कारण कोई भी सामान लाने के लिए परिजन नाले के गंदे पानी में से होकर आ-जा रहे हैं।

विज्ञापन


मरीज का इलाज कराने आए तीमारदार ने कहा कि डीएमसीएच परिसर में जल जमाव हो जाने के कारण काफी परेशानी हो रही है। चारों तरफ गंदी पानी लगा हुआ है। मरीज के कारण बार-बार इसी गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। इस कारण हम खुद बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस गंदे पानी में आने-जाने में हमेशा डर बना रहता है। दिन में आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है। लेकिन रात में काफी डर लगा रहता है, क्योंकि पानी में सांप के अलावा कई प्रकार के जहरीले जंतु भी रहते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए सरकार को सोचना चाहिए।
विज्ञापन


इधर, डीएमसीएच के उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि रात भर बारिश होने के कारण शिशु रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, गायनिक विभाग, अधीक्षक कार्यालय, ओपीडी सहित कई विभागों में जल जमाव हो गया है। उन्होंने कहा कि जल जमाव के कारण मरीज, परिजन और डीएमसीएच के डॉक्टर व कर्मी को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नगर निगम की ओर से लगातार पंप चल रहा है। हम लोग जल निकासी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द डीएमसीएच परिसर से जल जमाव खत्म हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed