{"_id":"640efb402325d78f5f0ec517","slug":"drunken-husband-strangles-his-wife-to-death-in-bettiah-police-engaged-in-investigation-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bettiah: नशेड़ी पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bettiah: नशेड़ी पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 13 Mar 2023 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:00 PM IST
सार
बिहार में बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक नशेड़ी पति द्वारा पत्नी का गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुरू से ही नशेड़ी प्रवृत्ति का रहा है आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में नशेड़ी पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार रात हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाना पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत महिला की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी अशोक मुखिया की पत्नी कुंती देवी (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों ने बताया कि कुंती देवी की शादी 17 साल पहले अशोक मुखिया से हुई थी। अशोक शुरू से ही नशा करता था। वह हमेशा नशे में धुत होकर घर आता था और अपनी पत्नी कुंती को मारता-पीटता था। रविवार रात अशोक नशे में धुत होकर घर पहुंचा और कुंती का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी बताया कि कुंती के तीन बच्चे हैं। एक 15 साल और एक 13 साल की बेटी और एक सात साल का बेटा है। उन्हें देखने वाला अब कोई नहीं है। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना की जानकारी मृतका की बड़ी बेटी अंजनी कुमारी ने अपने मामा को दी। उसके बाद उसके मामा पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन का शव मक्का के खेत में एक घर में रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन