फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Drunken elder brother attacked younger brother with a sword on his neck in Jamui; Referred to Patna

Bihar Crime: पुश्तैनी घर को लेकर नशे में बड़े भाई ने तलवार से किया हमला; छोटे भाई की जान पर बन आई, पटना रेफर

Sat, 09 Dec 2023 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

Quarrel Over Ancestral Home: जमुई में पुश्तैनी घर अपने कब्जे करने के लिए बड़े भाई ने शराब के नशे में अपने छोटे भाई पर तलवार से हमला कर दिया। हमले घायल युवक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Drunken elder brother attacked younger brother with a sword on his neck in Jamui; Referred to Patna
अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव में शुक्रवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में छोटा भाई गंभीर रूप घायल हो गया। वहीं, उसे घायलावस्था में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान अम्बातरी गांव निवासी डिगन मांझी के बेटे अजय मांझी (30) के रूप में की गई है। इधर, हमला करने के बाद आरोपी बड़ा भाई संजय मांझी घटनास्थल से तलवार के साथ भाग रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने हमला कर उसे पकड़कर उससे तलवार छीन ली। लेकिन आरोपी हाथ से निकल गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अजय मांझी को उसका बड़ा भाई संजय मांझी पुश्तैनी घर में रहने नहीं देना चाहता था। जबकि दोनों भाई अलग-अलग मकान में रहते हैं। लेकिन शुक्रवार की देर रात नशे की हालत में संजय मांझी पहुंचा और अजय मांझी को पुश्तैनी घर में रहने से मना कर रहा था। अजय ने जब इसका विरोध किया तो संजय मांझी ने तलवार से अपने छोटे भाई अजय की गर्दन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए और संजय मांझी को पकड़ कर उससे तलवार छीन ली। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी के बाद खैरा थाने की पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed