फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   doctor calls news conference to declare he is alive

'मुझे क्यों मार दिया, अभी जिंदा हूं मैं'

Thu, 17 Nov 2016 01:13 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 17 Nov 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
doctor calls news conference to declare he is alive
भारत में एक डॉक्टर को इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलानी पड़ी ताकि वह अपने जीवित होने का लोगों को भरोसा दिला सकें। उनके बारे में अफवाहें फैल गई थी कि देश में काले धन के खिलाफ जारी सरकारी अभियान के दौरान उनके घर पर छापा पड़ा और इसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टर आर. बी. सिन्हा ने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी गईं और अफवाहें फैलाई गईं कि टैक्स अधिकारियों के छापे के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मेरी जान चली गई। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने कहा था कि बिहार के छपरा जिले में 65 वर्षीय डॉक्टर सिन्हा के मकान पर आयकर अधिकारियों ने छापा मारा क्योंकि वहाँ छह करोड़ रुपये अवैध रूप से रखे गए थे।
विज्ञापन


डॉक्टर सिन्हा के अनुसार यह जानकारी बिल्कुल निराधार है और यहां तक कि एक स्थानीय टीवी चैनल के संवाददाता और कैमरामैन घर के बाहर पहुंच गया और वहां की फुटेज रिकॉर्ड करने लगा और फिर सोशल मीडिया और व्हॉट्सऐप पर खबर जंगल की आग तरह फैल गई। उन्होंने बताया, "स्थिति तब और खराब हो गई जब जिले में ये अफवाहें फैलनी शुरू हो गई कि आयकर अधिकारियों के छापे के बाद दिल का दौरा पड़ने से मेरी मौत हो गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी खबर देने पर कानूनी कार्रवाई का नोटिस भेजा गया

doctor calls news conference to declare he is alive
डॉक्टर सिन्हा के मुताबिक उन्होंने दो टीवी चैनलों और एक समाचार वेबसाइट को झूठी खबर देने पर कानूनी कार्रवाई का नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट खत्म करने के फैसले के बाद से कई लोगों की मौत हुई है।

मीडिया के अनुसार मरने वालों में वे लोग शामिल हैं जो बैंकों के बाहर अपने नोट बदलने के लिए पंक्तियों में खड़े थे और इसके अलावा वे लोग भी शामिल हैं जो अस्पतालों में नकदी न होने की वजह से अपना इलाज नहीं करा सके।

आयकर अधिकारियों के छापे की घोषणा

doctor calls news conference to declare he is alive
गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से पांच सौ और हजार रुपये के मुद्रा नोट पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद लाखों लोग नकद पैसे के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं और बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।

सरकार का कहना है कि उसने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट को काले धन या काले धन पर काबू पाने के लिए खत्म किया है लेकिन इससे आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट खत्म करने के अलावा काले धन को निर्यात करने के लिए आयकर अधिकारियों के छापे की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed