{"_id":"67166caf2c6386b4060c50bd","slug":"diwali-2024-bihar-government-gave-a-gift-to-employees-on-diwali-festival-salary-will-pay-from-25th-october-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2024 : बिहार सरकार ने दिवाली को लेकर वेतन पर किया बड़ा फैसला, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2024 : बिहार सरकार ने दिवाली को लेकर वेतन पर किया बड़ा फैसला, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
Mon, 21 Oct 2024 08:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:31 PM IST
सार
Bihar : राज्य सरकार ने दीपावली एवं छठ पर्व को दृष्टिपथ में रखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2024 के वेतन का भुगतान 25 अक्टूबर से पहले करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने अपने कर्मियों को दीपावली की सौगात देने जा रही है। बिहार सरकार के आदेश पर वित्त विभाग ने जारी यह जारी किया है कि राज्य सरकार के वैसे राजपत्रित एवं अराजपत्रित कर्मी, जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है, को संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस ( मार्च महीने का वेतन छोड़कर) पर वेतन का भुगतान (अक्टूबर 2024 के वेतन का भुगतान) 25 अक्टूबर से किया जाय।
विज्ञापन
25 अक्टूबर से होगा वेतन का भुगतान
वित्त विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार ने दीपावली एवं छठ पर्व को दृष्टिपथ में रखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2024 के वेतन का भुगतान 25 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है। सरकार के इस आदेश के तहत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के अक्टूबर महीना 2024 के वेतन का भुगतान 25 अक्टूबर से करवाई जाएगी। सरकार के इस आदेश के बाद सभी पदाधिकारियों और कर्मियों में ख़ुशी की लहर छा गई है। कर्मी और पदाधिकारी सरकार के इस निर्णय से बहुत खुश हैं।इसे अच्छी पहल बता रहे हैं।
विज्ञापन