{"_id":"69ff33a6656261988a0c4209","slug":"district-administration-municipal-corporation-forest-department-sdrf-clearing-debristhe-patna-bihar-news-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : आंधी-तूफान के दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी, निगम और एसडीआरएफ की टीमें हटा रहीं मालवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : आंधी-तूफान के दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी, निगम और एसडीआरएफ की टीमें हटा रहीं मालवा
Sat, 09 May 2026 06:46 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 09 May 2026 06:46 PM IST
सार
Bihar : तेज आंधी और बारिश ने पटना को अस्त-व्यस्त कर दिया था। देर रात तक किसी तरह सडकों को साफ़ किया जा सका। फिर अहले सुबह से ही जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की टीमें एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
मालवा हटाती एसडीआरएफ टीम और नगर निगम कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान से खूब बर्बादी हुई। राजधानी समेत पूरे बिहार में पेड़ गिरने और वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई। पूरे पटना में हर जगह पेड़ गिरने से जाम कि स्थिति बनी हुई थी। देर रात तक किसी तरह यातायात को पुनर्बहाल किया जा सका लेकिन मालवा पूरी तरह से हटाया नहीं जा सका था। आज पूरे दिन हर जगह से मलवा हटाने का काम किया गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए
विज्ञापन
इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की टीमें एसडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्य करती रहीं ताकि आमजन को शीघ्र राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से राहत एवं बचाव कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना आईआईटी कैंपस में तेलंगाना के छात्र का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस
इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गायघाट, कंकड़बाग, हार्डिंग रोड, हज भवन, सचिवालय, गर्दनीबाग, 96 ऑफिसर्स एनक्लेव, हवाई अड्डा, बेली रोड, पुनाईचक, नेहरू पार्क, पटना म्यूजियम एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई के साथ अवरोध हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को सामान्य बनाने और जनजीवन को सुचारु रूप से बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य एवं संयम बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी नागरिक आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आवश्यक होने पर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। साथ ही किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205 और सहायता नंबर- 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।