फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dispute between DM and RJD workers in Chhapra district of Bihar

छपरा में लालू समर्थकों ने डीएम को पीटा, जाम हटाने गई पुलिस पर पथराव

Thu, 27 Jul 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 27 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
Dispute between DM and RJD workers in Chhapra district of Bihar

बिहार में सत्ता गंवाने के बाद राजद और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जहां पुतला दहन और नारेबाजी तक करते दिखे वहीं सारण और वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां तक कि बड़े सरकारी अधिकारियों पर भी राजद कार्यकर्ता ने लाठियों से हमला किया। कई जगहों पर आम लोगों को पीटे जाने की भी सूचना है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को राजद समर्थकों ने सारण जिले के पहलेजा के पास जेपी सेतु तक जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर दोपहर बाद छपरा के डीएम हरिहर प्रसाद और एसपी अनुसुया रणसिंह साहू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट में पास या फेल होंगे नीतीश! 11 यादव, 5 मुस्लिम MLA बिगाड़ सकते हैं गणित
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों की गाड़ी जैसे ही पहुंची प्रदर्शनकारियों ने डीएम व एसपी पर भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें डीएम हरिहर प्रसाद चोटिल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे एसपी की गाड़ी की हवा निकाल दी। साथ ही अन्य यात्रियों के साथ मारपीट भी की। भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की मैगजीन भी छीन ली।

डीएम हरिहर प्रसाद ने कहा कि सड़क जाम कर रहे लोग काफी गुस्साए हुए थे। हमारी गाड़ी जैसे ही पहुंची लोग पथराव करने लगे। मुझे बांस से मारा गया। यहां तक कि उन्होंने लाठी-डंडे का भी इस्तेमाल किया। साथ चल रहे पुलिस के जवानों ने मुझे किसी तरह बचाया। लोगों को उग्र देख एसपी गाड़ी में ही बैठी रहीं। बाद में किसी प्रकार दोनों को वहां से लौटाया गया।


दरअसल, बुधवार देर रात को तेजस्वी यादव की अगुवाई में समर्थकों ने राजभवन के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। इन नेताओं ने वहां धरना भी दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही जगह-जगह राजद कार्यकर्ता सड़क जाम कर के नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान अररिया में यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने नीतीश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

भागलपुर कचहरी चौक के पास युवक कांग्रेस ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। महागठबंधन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेवार मानते हुए युवक कांग्रेस ने नीतीश को विश्वासघाती करार दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed