Bihar: बिहार में ‘विकृत’ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने का मामला आया सामने, भाजपा ने सरकार पर लगाया आरोप
सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घटना औराई की है, जो राम सूरत राय का निर्वाचन क्षेत्र है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू), कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन से राज्य में बनी नई सरकार के गठन से इस कथित घटना को जोड़ा।
सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का दावा है कि यह घटना औराई की है, जो राय का निर्वाचन क्षेत्र है।
राय ने किसी पार्टी का जिक्र किए बिना कहा, ‘‘नयी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आपके शपथ लेने के बाद आपके गठबंधन सहयोगी के एक कार्यकर्ता ने अशोक चक्र को अर्धचंद्र और तारे से बदल दिया, जो कि राष्ट्रध्वज का अपमान है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।’’
राम सूरत राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अचानक बाहर होने के विरोध में औराई में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में यह आरोप लगाया। मुजफ्फरपुर अनुमंडल अधिकारी (पूर्वी) ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोप की पुष्टि करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार के औराई विधान सभा अंतर्गत पाकर चौक पर राजद समर्थक मो इसरॉयल पूर्व मुखिया के द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया| तिरंगे में अशोक चक्र की जगह, इस्लामिक चिन्ह चांद तारा छपा है|
सरकार बदलते ही शासन का संस्कार दिखने लगा है|@AmitShah @nityanandraibjp @girirajsinghbjp @BJP4Bihar pic.twitter.com/6zbTp1pVuV— Ramsurat Rai (@RamsuratRai) August 10, 2022