Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dhanteras 2026: When to Buy Gold, Silver and Utensils? Know Puja Timings and Auspicious Yogas

धनतेरस 2026: आज कितने बजे से खरीदारी का है शुभ संयोग, सोना-चांदी और अन्य सामान लेने का मुहूर्त क्या है?

Fri, 06 Nov 2026 07:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Nov 2026 07:59 AM IST
सार

Dhanteras 2026: आज धनतेरस है। आज के दिन लोग सोना-चांदी और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। आज पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी लेने का समय क्या है? आज लोग झाड़ू क्यों खरीदते हैं? आइये जानते हैं सारी बात...

विज्ञापन
Dhanteras 2026: When to Buy Gold, Silver and Utensils? Know Puja Timings and Auspicious Yogas
धनतेरस। - फोटो : AI

विस्तार

पटना समेत पूरे देश में आज धनतेरस मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग खरीदारी की योजना बनाने में लग गए हैं। कई लोग पहले से बुक करवाए गए सामानों को लेने निकलेंगे। जैसे कार, बाइक, ज्वेलरी व अन्य वस्तुएं। लेकिन, इस खरीदारी से पहले शुभ मुहूर्त को जानना जरूरी है। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। साथ ही, इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन भी विधिपूर्वक किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी में आज शुक्रवार को हस्त नक्षत्र और वैधृति योग के सुयोग में दीपोत्सव का प्रथम पर्व धनतेरस मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 11:06 बजे से पूरे दिन खरीदारी कर सकते हैं। निवेश और खरीदारी दिनभर चलेगी। आज के दिन माता लक्ष्मी और गणपति की मूर्त्ति, बर्तन, सोना, चांदी, कौरी, धनिया, कमलगट्टा, पंचरत्न, भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की परंपरा है। इस बार धनतेरस पर हस्त नक्षत्र, अमृत सिद्धि योग, प्रीति योग का उत्तम संयोग बन रहा है। आज लक्ष्मी पूजा के साथ खरीदारी करने के लिए यह योग मंगलकारी सिद्ध होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

Dhanteras 2026: When to Buy Gold, Silver and Utensils? Know Puja Timings and Auspicious Yogas
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा। - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से घर में बरकत बनी रहती है। साल 2026 में सोना खरीदने का शुभ समय  सुबह 11:06 बजे  बजे से शुरू होगा।   

धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं लोग?
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि झाड़ू घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को साफ करती है और मां लक्ष्मी के आगमन का रास्ता साफ करती है। यह भी माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई झाड़ू घर में बरकत लाती है और आर्थिक समस्याओं से बचाने में मदद करती है। इस दिन झाड़ू खरीदकर साफ-सफाई करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का आकर्षण बढ़ता है। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि घर को ऊर्जा के स्तर पर भी मजबूत बनाती है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि यह घर की स्वच्छता और सकारात्मकता का भी प्रतीक मानी जाती है।

धनतेरस पर खरीदारी और पूजा का मुहूर्त
  • त्रयोदशी तिथि: सुबह 11:06 बजे से पूरे दिन
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:12 बजे से 11:57 बजे तक
  • शुभ योग मुहूर्त: सुबह 11:11 बजे से 11:55 बजे तक
  • चर मुहूर्त: शाम 3:41 बजे से 5:04 बजे तक
  • प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 5:04 बजे से रात 7:48 बजे तक
  • स्थिर वृष लग्न: शाम 5:45 बजे से रात 7:42 बजे तक
  • स्थिर लाभ मुहूर्त: रात 8:19 बजे से 9:56 बजे तक
  • कर्क लग्न: रात 9:33 बजे से मध्यरात्रि 12:04 बजे तक
  • सिंह लग्न: मध्यरात्रि 12:04 बजे से देर रात 2:19 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed