फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Deputy CM Tejashwi Yadav gave the reason for not going to the Pran-Pratishtha program; Bihar News

Ram Mandir : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने की बताई वजह, यह बात कह दी

Sat, 06 Jan 2024 05:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

बिहार में महागठबंधन सरकार लगातार नौकरी बांट रही है और जनता की सेवा कर रही है। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को ना तो विकास और नहीं बिहार की चिंता है।

विज्ञापन
Deputy CM Tejashwi Yadav gave the reason for not going to the Pran-Pratishtha program; Bihar News
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। एक दिन पहले बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने की वजह बताई थी। अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैशाली के राघोपुर विधानसभा श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वह प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद तो पूजा-पाठ होता ही रहेगा। वैसे भी हमारे तो घर में ही राम मंदिर हैं।

विज्ञापन


महागठबंधन सरकार लगातार नौकरी बांट रही
वहीं महागठबंधन सरकार में मतभेद के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब अफवाह है। हमलोग अपने काम में लगे हुए हैं। सुशील कुमार मोदी (भाजपा सांसद) अपना फ्यूचर देखें। बिहार में महागठबंधन सरकार लगातार नौकरी बांट रही है और जनता की सेवा कर रही है। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को ना तो विकास और नहीं बिहार की चिंता है। बिहार में लगातार विकास की लकीर खींची जा रही है लेकिन इन विषयों पर भाजपा का कोई भी नेता बोल नहीं रहा है। क्योंकि उन्हें अपने राज्य की कोई चिंता ही नहीं है। 
विज्ञापन


मतभेद के सवाल पर भी स्पष्ट जवाब दिया
वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मतभेद के सवाल पर भी स्पष्ट जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बात जो कह रहे हैं, वह केवल झूठ है। इन सब बातों पर ध्यान नहीं दें। तेजस्वी यादव ने दो टूक अंदाज में कहा कि उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में कहीं कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री जी और उनकी हमेशा मुलाकात होती है। हम दोनों विकास की चिंता करते हैं। मतभेद का आरोप पूरी तरह से गलत है। बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर दौड़े पर थे। कई जगहों पर निजी कार्यक्रमो में शामिल हुए हैं। इसी दौरान विधान सभा क्षेत्र राघोपुर के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के मझौली और गुरमियां में राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकता की श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed