{"_id":"677112e5899de989240f3b61","slug":"deputy-cm-samrat-choudhary-s-helicopter-broke-down-in-motihari-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में खराब हुआ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से लौटना पड़ा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में खराब हुआ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से लौटना पड़ा वापस
Sun, 29 Dec 2024 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:44 PM IST
सार
Bihar News: मोतिहारी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर खराब हो गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 151 कन्याओं के शादी उपरांत वर वधु को घरेलू संसाधन की सामग्री और चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिहारी गए थे।
विज्ञापन
खराब हुआ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में एक कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर अचानक से खराब हो गया है। काफी मशक्कत के बाद भी जब हेलिकॉप्टर ठीक नहीं हुआ तो मोतिहारी के जिला प्रशासन ने आनन-फानन में गाड़ी की व्यवस्था की। जिसके बाद सम्राट चौधरी सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री संतोष सिंह मंत्री कृष्णनंदन पासवान मंत्री केदार गुप्ता सहित भाजपा के कई विधायक ढाका में भाजपा विधायक पवन जयसवाल द्वारा आयोजित 151 कन्याओं के शादी उपरांत वर वधु को घरेलू संसाधन की सामग्री और 11 हजार रुपए के चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिहारी के घोड़ा सहन स्थित भेलवा हाइस्कूल के फील्ड में पहुंचे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अपना संबोधन खत्म करने के बाद जब दोनों मंत्री पटना रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए, तो हेलिकॉप्टर ने जवाब दे दिया। पहले तो हेलिकॉप्टर को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह ठीक नहीं हुआ तो डिप्टी सीएम और मंत्री सड़क मार्ग से पटना रवाना हो गए।
विज्ञापन