फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Delhi Election JDU BJP Alliance, Pawan Verma asks in letter to CM Nitish Kumar about his ideology

दिल्ली चुनाव: भाजपा-जदयू गठबंधन पर तकरार, पवन वर्मा ने कहा - विचारधारा साफ करें नीतीश

Tue, 21 Jan 2020 01:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election JDU BJP Alliance, Pawan Verma asks in letter to CM Nitish Kumar about his ideology
नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के एक वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ पार्टी के गठबंधन पर उनका विरोध किया है। नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में वर्मा ने इस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पवन वर्मा ने कहा कि वह इस गठबंधन को लेकर बेहद दुविधा में हैं और भाजपा और सीएए-एनपीआर-एनआरसी पर नीतीश कुमार अपने विचार को साफ करें।

विज्ञापन



वर्मा ने लिखा है कि एक से अधिक अवसरों पर आपने भाजपा-आरएसएस को लेकर अपनी गंभीर आशंकाएं व्यक्त की हैं। अगर ये आपके वास्तविक विचार हैं, तो मैं यह समझने में असफल हूं कि जेडीयू अब बिहार से परे भाजपा के साथ अपना गठबंधन कैसे बढ़ा रहा है, जब लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी रही अकाली दल ने भी ऐसा करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मा ने एक ट्वीट में अपने पत्र को सार्वजनिक करते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार से पूछ रहे है कि कैसे जदयू ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है। साथ ही उन्होंने पूछा कि वह भाजपा पर अपने विचारों को साफ करें। 

पत्र में, वर्मा ने अपने पार्टी अध्यक्ष को याद दिलाया है कि कैसे जब उनके औपचारिक रूप से भारतीय विदेश सेवा छोड़ देने के बाद साल 2012 में हुई पहली बैठक में उन्होंने उनसे लंबे समय तक और दृढ़ विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के बारे में बात की थी। वर्मा ने पत्र में लिखा कि किस प्रकार नीतीश कुमार ने आरएसएस मुक्त भारत की बात की थी।


वर्मा ने पत्र में लिखा है कि 2017 में फिर से भाजपा के साथ गठबंधन करने के बाद भी, भ्रम की स्थिति इस तथ्य से उत्पन्न होती है कि भाजपा के बारे में आपकी निजी आशंकाएं नहीं बदलीं। वर्मा ने दावा किया कि किस प्रकार नीतीश ने उनसे निजी तौर पर कहा था कि वर्तमान भाजपा नेतृत्व ने उन्हें अपमानित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed