{"_id":"6436b52e3456d63b38036488","slug":"dead-body-was-thrown-in-sareh-after-killing-a-married-woman-in-bettiah-family-accused-the-in-laws-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया में विवाहिता की हत्या कर सरेह में फेंका गया शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया में विवाहिता की हत्या कर सरेह में फेंका गया शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
Wed, 12 Apr 2023 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:12 PM IST
सार
बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सरेह में एक विवाहिता का शव सरेह में पड़ा हुआ मिला। वहीं, ससुराल वाले घटनास्थल से फरार हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मुफस्सिल थाना, बेतिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक विवाहिता की हत्या कर शव सरेह में फेंक देने का मामला सामने आया है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखुआर टोला गांव की है। जहां बुधवार दोपहर सरेह में विवाहिता का शव सरेह में पड़ा हुआ मिला। वहीं, ससुराल वाले घटनास्थल से फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सखुआर टोला गांव निवासी छोटू महतो की पत्नी प्रियंका कुमारी (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार चल रहे हैं। परिजनों ने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका की मां मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी चंद्रावती देवी ने बताया कि पांच साल पहले उसकी बेटी प्रियंका की शादी हुई थी। मंगलवार की दोपहर उसके ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि उसके बाद परिजन खसुआर टोला पहुंचे तो देखा कि गांव के पास सरेह में उसका शव फेंका गया है। फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। मृतका के दो और एक साल के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मृतका के पति बाहर रहता है। मृतका की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी बेटी के सास-ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।