{"_id":"6575b0938f2301fc5c071e4f","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-two-days-found-in-pond-in-siwan-family-is-suspecting-murder-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीवान में दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका जता रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीवान में दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव; हत्या की आशंका जता रहा परिवार
Sun, 10 Dec 2023 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:05 PM IST
सार
Siwan Hindi News: सीवान में एक युवक की तालाब से लाश मिली है। थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीवान सदर अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का तालाब में शव मिला है। बताया जा रहा है कि जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रानीबाड़ी गांव निवासी धनंजय सिंह का बेटा शनिवार की शाम महाराजगंज में सामान लाने के लिए घर से गया था। लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने फोन किया तो फोन भी बंद बताने लगा। उसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी ही थी कि रविवार को रुकुन्दीपुर के पास एक तालाब में एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर उसकी पहचान कराई। इसके बाद पता चला कि दो दिन पहले महाराजगंज से जो युवक गायब हुए था, यह उसी की लाश है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रानीबाड़ी गांव निवासी धनजंय सिंह के बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। उसके बाद तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचते ही शव से लिपट कर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि प्रियांशु की हत्या कर शव को फेंका गया है।
विज्ञापन
पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।