फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dead body of young man with his throat slit found in field in Arrah, Relatives feared murder in love affair

Bihar: आरा में एक खेत से मिला युवक का गला रेता हुआ शव, परिजन लगा रहे प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप

Sun, 28 May 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 May 2023 02:25 PM IST
सार

मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि एक युवक की हत्या की गई है। हम लोग मौके पर पहुंच कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
dead body of young man with his throat slit found in field in Arrah, Relatives feared murder in love affair
मृतक रवि कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक युवक का गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के ही पास के खेत से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी साजन उर्फ कलेक्टर प्रसाद के बेटे रवि कुमार (19) के रूप में हुई है। युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। हत्या के बाद शव को छिपाने के नीयत से आरोपियों ने गांव से ही कुछ दूर स्थित खेत में फेंक दिया था। जहां रविवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में होने की बात बताई जा रही है। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उनके बीच मातम छा गया और चारों ओर चीख पुकार की गुंज सुनाई देने लगी। वहीं, शव मिलने की जानकारी मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


मृत युवक की मां सुनैना देवी ने बताया कि उनका बेटा कल देर शाम घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं आया तो हम लोग खोजबीन करने लगे। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। आज सुबह जब उसके मोबाइल पर हमने फोन किया तो कोई लड़की उसका फोन उठाई पर कुछ बोली नहीं। सुबह मेरे गांव का लड़का जब खेत की ओर गया तो देखा कि मेरे बेटे का शव खेत में पड़ा है। हम लोगों को शक है कि मेरे बेटे की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। उसकी हत्या उसके दोस्त के द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि एक युवक की हत्या की गई है। हम लोग मौके पर पहुंच कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed