{"_id":"645ba69de8f34be5c1066728","slug":"dead-body-of-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-in-samastipur-found-hanging-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर में ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर में ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप
Wed, 10 May 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 10 May 2023 07:43 PM IST
सार
मृतक के बड़े भाई महेंद्र दास ने बताया कि राजेंद्र तीन मई को अपने ससुराल पचपैका में एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। बुधवार सुबह पचपैका गांव के एक युवक ने फोन पर बताया कि राजेंद्र की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र दास
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में शादी समारोह में भाग लेने आए एक युवक का शव बुधवार सुबह फंदे से लटकता मिला। यह घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका का गांव की है। हालांकि परिवार के लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक पहचान समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के पुनमा धर्मपुर गांव निवासी राजेश्वर दास के बेटे राजेंद्र दास (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई महेंद्र दास ने बताया कि राजेंद्र तीन मई को अपने ससुराल पचपैका में एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। बुधवार सुबह पचपैका गांव के एक युवक ने फोन पर बताया कि राजेंद्र की हत्या कर दी गई है। तड़के करीब चार बजे परिवार के लोग जब पचपैका गांव पहुंचे तो राजेंद्र का शव खिड़की के रोशनदान से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन से सट रहे थे और उसके शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। इस वजह से उन्होंने आशंका जताई है कि राजेंद्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। ताकि आत्महत्या का मामला लगे। उसकी पत्नी भी कुछ नहीं बोल रही है। इस हत्या में उसकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उजियारपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी परिवार के लोगों ने लिखित तौर पर कोई आवेदन नहीं दिया है। लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन