फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of teacher found hanging in Madhepura, Bihar Police engaged in investigation of suicide, murder.

BPSC Teacher: फंदे लटका मिला शिक्षक का शव, स्कूल नहीं गए तो शक, लोगों ने कमरा खोला तो दंग रह गए

Tue, 03 Dec 2024 03:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 03 Dec 2024 03:07 PM IST
सार

Bihar News: शिक्षक प्रवीण कुमार का कमरा अंदर से बंद था। बगल के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो सबलोग दंग रह गए। प्रवीण का शव पंखे से लटक रहा था।

विज्ञापन
Dead body of teacher found hanging in Madhepura, Bihar Police engaged in investigation of suicide, murder.
बीपीएससी शिक्षक की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में बीपीएससी का शिक्षक का किराए के घर फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी वार्ड नौ की है। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के पीरपैंती निवासी मंगल मंडल के बेटे प्रवीण कुमार (30) के रूप हुई। वह पारसमणी उच्चतर विद्यालय में अंग्रेजी विषय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बभनी पंचायत के सरपंच राजेश कुमार झा ने बताया कि विद्यालय के प्राध्यापक जब शिक्षकों की उपस्थिति बना रहे थे तो इनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया। हाजिरी बनाने के बाद स्कूल के शिक्षक बाजार आए हुए थे कुछ बिजली के सामान के लिए। बगल में ही उसका कमरा था। इसलिए वो लोग वहां पहुंच गए। लेकिन, प्रवीण कुमार का कमरा अंदर से बंद था। बगल के लोगों को बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो दंग रह गए। प्रवीण का शव पंखे से लटक रहा था था। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। दोपहर डेढ़ बजे तक परिजन घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे। परिजनों के आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


26 सितंबर को शिक्षिका की लाश मिली थी
इस बाबत मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व 26 सितंबर को गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली थी। शिक्षिका अदिति ने अपने किराए के मकान में अंदर से दरवाजा बंदकर पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह उत्तरप्रदेश के अयोध्या की रहने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed