फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of newly married woman found floating in Kamala river in Darbhanga; In-laws accused of dowry murder

Bihar: कमला नदी में तैरता मिला नवविवाहिता का शव; दहेज में बाइक न देने पर ससुराली पक्ष पर हत्या करने का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 01:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

Bihar Murder: तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि नदी में एक युवती के शव मिलने की जानकारी मिली है। शव की पहचान मृतका कर चाचा ने कर ली है। अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of newly married woman found floating in Kamala river in Darbhanga; In-laws accused of dowry murder
कुशेश्वरस्थान थाना, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा-समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के फुहिया इलाके में कमला नदी में बने सलुइस गेट के पास एक युवती का शव कमला नदी में तैरते हुए मिला। मौके पर मौजूद मछुआरों ने मृतका के शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। नदी में शव मिलने की सूचना आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम नदी की तरफ दौड़ पड़ा। इस बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने शव का फोटो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इंटरनेट पर मृतका के मायके वाले उसे पहचान कर शव को देखने के लिए कुशेश्वरस्थान के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन


शव की पहचान समस्तीपुर जिला विथान थाना के अरथुआ निवासी अजीत राय की बेटी शांति देवी (19) के रूप में हुई है। शव की शिनाख्त करते हुए मृतका के चाचा गोपाल राय ने बताया कि शांति की शादी सात महीने पहले तिलकेश्वर ओपी के सुघराईन निवासी चुन्नीलाल राय के बेटे नीतीश राय से हुई थी। गोपाल राय ने बताया कि शांति के ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। जो हम लोग पूरा नहीं कर पा रहे थे। उनकी मांग को पूरा नहीं करने पर ससुराल वालों ने हमारी भतीजी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांति की हत्या कर ससुराल वाले दो-तीन दिन से फरार हैं। शांति के मायके वालों ने बताया कि शव को कुशेश्वरस्थान लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि नदी में एक युवती के शव मिलने की जानकारी मिली है। शव की पहचान मृतका कर चाचा ने कर ली है। अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed