{"_id":"643905af4e90245f010fc3ac","slug":"dead-body-of-indian-girl-found-hanging-in-suspicious-condition-on-nepal-border-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला भारतीय लड़की का शव, बुधवार रात से लापता थी नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नेपाल बॉर्डर पर संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला भारतीय लड़की का शव, बुधवार रात से लापता थी नाबालिग
Fri, 14 Apr 2023 01:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:20 PM IST
सार
सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर एक भारतीय लड़की का संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। यह मामला जिले के कन्हौली से सटे पड़ोसी देश नेपाल के बड़ी भाड़सर और सिमरा गांव के बीच का है। घटना की सूचना पर नेपाल की सर्लाही जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मलंगवा अस्पताल भेज दिया। वहीं, सीतामढ़ी की कन्हौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
कन्हौली थाना, सीतामढ़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल बॉर्डर पर एक लड़की का संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। यह मामला जिले के कन्हौली से सटे पड़ोसी देश नेपाल के बड़ी भाड़सर और सिमरा गांव के बीच का है। जहां गुरुवार की शाम एक सरेह में पेड़ से बंधे फंदे से लटका भारतीय लड़की का शव मिला। घटना के बाद दोनों देशों के सीमाई इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतका की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के छोटी भाड़सर वार्ड निवासी विंदेश्वर राय की बेटी चांदनी कुमारी (15) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर नेपाल की सर्लाही जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मलंगवा अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना की सूचना पर सीतामढ़ी की कन्हौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गुरुवार की देर शाम लड़की का शव उसके गांव पहुंचा, जहां पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की बुधवार रात नौ बजे से ही घर से गायब थी। उसके परिजन पूरी रात उसके घर आने का इंतजार करते रहे। फिर मृतका के घर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित नेपाल के बड़ी भाड़सर के सरेह में बच्ची के शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ था। लेकिन, मृतका के दोनों पैर जमीन से सटने के कारण मुड़ गए हैं। इसको लेकर लोग असमंजस में हैं कि यह हत्या है या आत्महत्या।
नेपाल पुलिस का कहना है कि संदेहास्पद स्थिति में शव पड़ा हुआ था। कन्हौली थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला अंतरराष्ट्रीय है। इसमें स्थानीय पुलिस कुछ भी करने में असमर्थ है। मृतक के परिजन की तरफ से नाबालिग की घर से गायब होने की कोई सूचना नहीं मिली थी। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। सभी लोग कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। वहीं, मृतका के परिजन भी घटना के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद नेपाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
girl Dead body found Nepal border