फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dead body of a young man thrown outside his house in Gopalganj

Gopalganj: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jan 2024 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

Gopalganj: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में गुरुवार को एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead body of a young man thrown outside his house in Gopalganj
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रैपुरा गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम से शव के वापस आने पर गुरुवार को ग्रामीण और परिजनों ने शव को कटेया-सिधवनिया मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक की हत्या की गई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि इससे करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन


शव का बाहर लाकर फेंका गया
जानकारी के अनुसार कटेया थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी स्वर्गीय पलटन गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र गुप्ता बुधवार को अपने एक मित्र के साथ कटेया बाजार की तरफ गया हुआ था। इसी बीच रात के करीब 8:30 बजे उसके शवर को घर के बाहर लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की मां चंडी देवी ने कहा कि बुधवार की संध्या उसके कुछ साथियों के द्वारा फोन पर बुलाया गया था और उसके बाद मारपीट कर हत्या के बाद उसके शव को दरवाजे पर लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


की जाएगी सख्त कार्रवाई
फिलहाल मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार गुप्ता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि दो संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के मोबाइल को भी खंघाला जा रहा है। जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed