फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Youth suspected robbery case in Samastipur beaten up in police station incharge Simpi Kumari line Attached

Bihar News: समस्तीपुर में महिला से लूटपाट के संदेह में गिरफ्तार कर युवक को जमकर पीटा, थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर

Sun, 25 Aug 2024 11:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 11:32 AM IST
सार

एएसपी संजय पांडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि युवक की लूट की घटना में कोई संलिप्तता उजागर नहीं हुई।  इसके बाद भी थाने लाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Youth suspected robbery case in Samastipur beaten up in police station incharge Simpi Kumari line Attached
सरायरंजन थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में महिला से लूट मामले में एक संदेही को गिरफ्तार किया गया और फिर थाने में मारपीट करने के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में शिकायत के बाद एसपी विनय तिवारी ने सरायरंजन थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। सिंपी कुमारी को 20 दिन पहले ही सरायरंजन थाने का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। संदेही युवक के साथ की गई मारपीट के उसके शरीर पर निशान थे, थाने से छूटने के बाद युवक चोटों के निशान की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। साथ ही युवक के परिवार ने एसपी से भी शिकायत की थी, मामले में जांच के बाद थाना अध्यक्ष सिंपी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते सोमवार को सरायरंजन थाना क्षेत्र में मायके मनिकपुर से महनार लौट रही बाइक सवार रंजन सिंह की पत्नी अंजू देवी के साथ लूटपाट की घटना घटी थी। बदमाशों ने महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात छीन लिए थे। पीड़ित की ओर से मामले में सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने शक के आधार पर सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर गांव के राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद युवक को थाने में लाकर बेरहमी से पीटा गया। लेकिन, लूट की घटना में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। युवक के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की शिकायत एसपी से करने के लिए पहुंचे। लेकिन, एसपी के पटना हाई कोर्ट में होने के कारण परिवार वालों ने मुख्यालय डीएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई। बाद में जब एसपी पहुंचे तो उन्होंने मामले की जांच एएसपी संजय पांडे को सौंपी थी। 
विज्ञापन


जांच के बाद एएसपी संजय पांडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि युवक की लूट की घटना में कोई संलिप्तता उजागर नहीं हुई। उसका मोबाइल टावर लोकेशन भी अलग था और मानवीय जानकारी में भी वह दोषी नहीं पाया गया। बावजूद इसके थाने लाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर एसपी विनय तिवारी ने थाना अध्यक्ष सिंपी कुमारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन पहले बनी थी थाना अध्यक्ष
सिंपी कुमारी को 20 दिन पहले ही एसपी विनय तिवारी ने थाना अध्यक्ष बनाया था। तत्कालीन थाना अध्यक्ष रविकांत पर निजी डाटा ऑपरेटर से थाने में कार्य कराने का आरोप था, जिसके कारण एएसपी संजय पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। साथ ही सिंपी कुमारी को थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed