{"_id":"66573e02eb084f55230c5f8d","slug":"weather-due-to-extreme-heat-youth-fell-unconscious-on-roadside-in-darbhanga-died-during-treatment-in-dmch-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather: भीषण गर्मी ने ली युवक की जान; सड़क किनारे बेहोश होकर गिरा, DMCH में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather: भीषण गर्मी ने ली युवक की जान; सड़क किनारे बेहोश होकर गिरा, DMCH में इलाज के दौरान मौत
Wed, 29 May 2024 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 29 May 2024 08:09 PM IST
सार
Bihar Weather: दरभंगा में भीषण गर्मी ने एक युवक की जान ले ली। युवक सड़क किनारे खड़ा था, उसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
दरभंगा में गर्मी की वजह से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में कड़ी धूप ने बुधवार को एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र लालबाग मोहल्ले में एक युवक अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल मृतक के शव को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाइस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। पहचान होने पर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से दरभंगा में तपिश भरी गर्मी और लू के थपेड़ों से शहरवासी काफी परेशान हैं। इस बीच दिन में भीषण गर्मी के कारण मजदूरी करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन